पहलगाम आतंकी हमला: जम्मू कश्मीर सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान, मृतकों के परिजनों को 10 लाख तो घायलों को मिलेगा 2 लाख

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें से ज्यादा पर्यटक शामिल हैं। यह हमला मंगलवार को हुआ, जब पर्यटक इलाके की सैर पर थे। कहा जा रहा है कि चार आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया है, जिसमें से दो पाकिस्तानी थे।

पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए जम्मू कश्मीर सरकार ने मुआवजे का ऐला किया है। जम्मू सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए 2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों के लिए 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

End of Feed