देश

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के 3 दहशतगर्दों के स्केच जारी, हमले में गई है 26 लोगों की जान

Pahalgam Terror Attack News Today: पहलगाम आतंकी हमले के आतंकियों के स्केच जारी किए गए हैं। जिसमें आतंकियों का हुलिया नजर आ रहा है। अभी सुरक्षा एजेंसियों ने 3 आतंकियों के स्केच जारी किए हैं।

Image

पहलगाम आतंकी हमले के 3 आतंकियों के स्केच जारी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Pahalgam Terror Attack News Today: पहलगाम के आतंकी हमले की जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियों ने चश्मदीदों से पूछताछ के बाद 3 आतंकियों के स्केच जारी किए है। बता दें, पहलगाम आतंकी हमले में शामिल होने वाले तीन संदिग्ध आतंकवादियों के नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा बताया जा रहा हैं। बता दें, पहलगाम के मशहूर पर्यटन स्थल पर मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें ज्यादातर लोग पर्यटक थे। यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला है।

Pahalgam Terrorist Attack

Pahalgam Terrorist Attack

वहीं, पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश और तेज कर दी गई है। पहलगाम के जंगलों में इस समय सुरक्षा बलों ने अपना सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। आतंकी बैसरन के जंगलों से होकर आए थे। हमले को अंजाम देने के बाद सभी आतंकी जंगलों से होकर ही सुरक्षित ठिकानों की ओर भागे थे। अब सेना के जवान आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहे है।

इस बीच, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मृतकों के शव श्रीनगर पुलिस मुख्यालय में रखे गए थे। ताबूतों को देख सभी की आंखें नम थीं। गृह मंत्री ने ताबूतों पर पुष्पचक्र अर्पित किया। गृह मंत्री यहां से घायलों से मिलने के लिए अस्पताल जाएंगे। वहीं, सऊदी अरब की अपनी यात्रा बीच में छोड़ स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर ही बैठक कर हमले की जानकारी ली। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

End of Article