Padma Awards Winners 2023 Full List: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार (पांच अप्रैल, 2023) को पद्म पुरस्कार वितरित किए। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में इन्हें वितरित किया गया, जहां दिग्गज समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव और मशहूर चिकित्सक दिलीप महालनाबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। यादव के बेटे व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुरस्कार , जबकि महालनाबिस का पुरस्कार उनके भतीजे ने प्राप्त किया। राष्ट्रपति से इनके अलावा लेखक सुधा मूर्ति, भौतिक विज्ञानी दीपक धर, उपन्यासकार एस.एल. भैरप्पा और वैदिक विद्वान त्रिदंडी चिन्ना जे. स्वामीजी को पद्म भूषण दिया गया।
अपने चरखा दांव के लिए मशहूर यूपी के पूर्व सीएम और दिग्गज समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के बेटे पिता का अवॉर्ड रिसीव करने पहुंचे।
मूल रूप से बिहार से ताल्लुक रखने वाले टीचर और "सुपर 30" शैक्षणिक कार्यक्रम चलाने वाले आनंद कुमार, फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटू नाटू’ के लिए भारत का पहला ऑस्कर जीतने वाले संगीत निर्देशक एम.एम. कीरावानी, बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन, देश में कोरल संगीत की पहली महिला कंडक्टर कूमी नरीमन वाडिया, मणिपुर के पूर्व डिप्टी सीएम थॉनाऊजाम चाओबा सिंह, बुद्धिस्ट धार्मिक नेता कुशक थिस्के नवांग चांबा स्टानजिन और बिद्री आर्ट में ढेर सारे नई पैटर्न और डिजाइन लाने के लिए मशहूर शाह राशिद अहमद कादरी को इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा।
#WATCH | Late Samajwadi Party patron Mulayam Singh Yadav conferred the Padma Vibhushan (posthumously) by President… t.co/dI99AHRZCp
— ANI (@ANI) Apr 5, 2023
President Droupadi Murmu presents Padma Vibhushan to Dr Dilip Mahalanabis (Posthumous) for Medicine. A renowned pae… t.co/dKQThSOIWB
— ANI (@ANI) Apr 5, 2023
#WATCH | Founder of Super 30 educational programme, Anand Kumar, receives the Padma Shri from President Droupadi Mu… t.co/ChNgAiYGHo
— ANI (@ANI) Apr 5, 2023
Sudha Murty receives the Padma Bhushan from President Draupadi Murmu t.co/tKw0RB9r9B
— ANI (@ANI) Apr 5, 2023
#WATCH | Actor Raveena Tandon receives the Padma Shri from President Droupadi Murmu t.co/9BaFYP3TZi
— ANI (@ANI) Apr 5, 2023
LIVE: President Droupadi Murmu presents Padma Awards 2023 at Civil Investiture Ceremony-II at Rashtrapati Bhavan t.co/MRGCMpVGL5
— ANI (@ANI) Apr 5, 2023
राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार वितरण से जुड़े कार्यक्रम की पूरी कवरेज यहां देखें:
समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत अन्य अतिथि उपस्थित थे। राष्ट्रपति ने इस वर्ष के गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 106 पद्म पुरस्कार दिए जाने को मंजूरी दी थी। बुधवार को कुल 53 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिनमें तीन पद्म विभूषण, पांच पद्म भूषण और 45 पद्म श्री शामिल रहे। अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों को 22 मार्च को पद्म पुरस्कार दिए गए थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
