Padma Awards 2025: शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण... दूसरे चरण में राष्ट्रपति ने 68 हस्तियों को किया पद्म पुरस्कार से सम्मानित

Padma Awards 2025: इस साल सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कुल 139 पद्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की थी। ऐसे में पद्म पुरस्कार के इस दूसरे चरण में सम्मानित होने वालों में 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कार विजेता शामिल थे।

Padma Awards 2025: राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कला, साहित्य, शिक्षा, सार्वजनिक मामलों, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, खेल और उद्योग जैसे विविध क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाले 71 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

Padma Vibhushan

दिवंगत भोजपुरी और लोक गायिका डॉ. शारदा सिन्हा को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण (फोटो-@rashtrapatibhvn)

139 पद्म पुरस्कार विजेताओं की हुई थी घोषणा

भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं: पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। इस साल सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कुल 139 पद्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की थी। ऐसे में पद्म पुरस्कार के इस दूसरे चरण में सम्मानित होने वालों में 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कार विजेता शामिल थे। इस समारोह का विशेष महत्व था क्योंकि इसमें 13 को मरणोपरांत यह सम्मान दिए गए, जिसमें उन दिग्गजों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने क्षेत्र में एक स्थायी विरासत छोड़ी है।

End of Feed