Asaduddin Owaisi Great Grandfather: एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) इन दिनों फिर चर्चा में हैं। ओवैसी ने 20 अगस्त को उस सोशल मीडिया पोस्ट पर जवाब दिया, जिसमें हिंदू ब्राह्मण तुलसीराम दास को उनके परदादा होने का दावा किया गया है। क्या सच में ओवैसी के परदादा हिंदू थे या फिर यह अफवाह है, इस पर खुद ओवैसी ने जवाब दिया है।
ये भी पढ़ें- सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका गया जूता, बोले राजभर-SP कार्यकर्ता पूछ रहे हमारे अंगने में तुम्हारा क्या काम
ओवैसी के परदादा हिंदू थे?
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने रविवार को उस सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की जिसमें हिंदू ब्राह्मण तुलसीरामदास को ओवेसी का परदादा बताया गया था। एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा- "यह मेरे लिए हमेशा मनोरंजक होता है कि जब उन्हें एक वंश गढ़ना होता है, तब भी संघियों को मेरे लिए एक ब्राह्मण पूर्वज ढूंढना पड़ता है।"
क्या बोले ओवैसी
यह दावा और ओवैसी की प्रतिक्रिया तब आई है जब जम्मू-कश्मीर के नेता गुलाम नबी आज़ाद ने हाल ही में एक बयान दिया था कि भारत में पैदा हुआ हर व्यक्ति हिंदू है। ओवैसी ने कहा- "हम सभी को अपने कर्मों का जवाब देना होगा। हम सभी आदम और हव्वा की संतान हैं। जहां तक मेरी बात है, मुसलमानों के समान अधिकारों और नागरिकता के लिए लोकतांत्रिक संघर्ष आधुनिक भारत की आत्मा की लड़ाई है। यह 'हिंदूफोबिया' नहीं है।"
