देश

महाराष्ट्र के मंत्री गावित ने दिया 'दिव्य ज्ञान', कहा- मछलियां खाने से ऐश्वर्या राय की आंखें हुईं सुंदर, आप भी खाइए

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 21, 2023, 03:50 PM IST

डॉ. गावित ने कहा, ऐश्वर्या राय यह मंगलौर के पास समुद्री किनारे पर रहती थीं। वह हर रोज मछलियां खाती थीं, इसकी वजह से उनकी आंखें सुंदर हैं।

Image

विजय गावित का अजब बयान

Vijay Kumar Gavit: महाराष्ट्र के आदिवासी विकास मंत्री डॉ. विजय कुमार गावित ने ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। गावित ने एक कार्यक्रम में कहा कि मछलियां खाने से ऐश्वर्या राय की आंखें सुंदर हुई हैं। आप लोग भी मछलियां खाएंगे तो आपकी भी आंखें सुंदर होगी और आप किसी को भी पटा सकोगे। उन्होंने कहा कि मछलियां खाने से दो फायदे होते हैं, आंखें सुंदर होती हैं और त्वचा अच्छी होती है।

गावित बोले, मछलियां खाने से ऐश्वर्या की आंखें सुंदर

उन्होंने कहा, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय समुद्र के किनारे रहती हैं। पहले बेंगलुरु में रहती थीं, मछलियां खाने से उनकी आंखें काफी सुंदर हैं । इसलिए तुम लोग भी अगर हर दिन मछलियां खाओगे तो तुम्हारी आंखें सुंदर होगी और तुम लोग जिसको चाहो पटा सकते हो।

डॉ. गावित ने कहा, ऐश्वर्या राय यह मंगलौर के पास समुद्री किनारे पर रहती थीं। वह हर रोज मछलियां खाती थीं, इसकी वजह से उनकी आंखें सुंदर हैं। तुम भी हर दिन मछलियां खाओगे तो ऐश्वर्या राय की तरह सुंदर रहोगे और त्वचा भी निखरेगी।

कार्यक्रम में बोले रहे थे गावित

दरअसल, 68 वर्षीय डॉ. विजय कुमार गावित धुले जिले के अंतू ली में आदिवासी मछिमार संगठन के कार्यक्रम में बोल रहे थे। 68 वर्षीय गावित धुले में मछुआरों को मछली पकड़ने का सामान बांटने आए थे। मंत्री ने ये भी कहा कि मछली खाने से त्वचा में भी निखार आएगा क्योंकि मछली में तेल होता है वह आंखों और त्वचा को काफी फायदा पहुंचाता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?