CM योगी-अखिलेश पर ओवैसी का हमला, बोले-एनकाउंटर से नहीं होगा इंसाफ, जनता नहीं होगी मौकापरस्ती का शिकार

लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर स्थल पर आयोजित सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की रैली को संबोधित करते हुए आआईएमआईएम नेता ने कहा कि बुलडोजर और एनकाउंटर से इंसाफ नहीं होगा। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता इस बार उनके मौकापरस्ती का शिकार नहीं होने वाली।

Asaduddin Owaisi: यूपी में चुनाव से पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग बढ़ गई है। नेता अपने विरोधियों पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। इसी क्रम में गुरुवार को ऑल इंडिया मजलिस एक इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा और समाजवादी पार्टी दोनों पर हमला बोला। लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर स्थल पर आयोजित सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की रैली को संबोधित करते हुए आआईएमआईएम नेता ने कहा कि बुलडोजर और एनकाउंटर से इंसाफ नहीं होगा। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता इस बार उनके मौकापरस्ती का शिकार नहीं होने वाली।

owaisi

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी।

अंबेडकर ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनने से रोका-ओवैसी

ओवैसी ने कहा, 'भारत का संविधान कोई हादसा नहीं था, इसे सोच-समझकर बनाया गया था। बाबा साहेब अंबेडकर ने इस देश को हिंदू राष्ट्र बनने से रोका। जो लोग भारत को उस रास्ते पर ले जाना चाहते थे, बाबा साहेब की मौजूदगी ने उनके सपनों को चकनाचूर कर दिया। अगर हम वोट का सही इस्तेमाल करेंगे तो नाइंसाफी और ज़ुल्म का खात्मा होगा। संघ परिवार के लोग संविधान के दुश्मन हैं।

'यूपी में जनता का राज लाएंगे'

एआईएमआईएम नेता ने कहा कि SIR से संविधान को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को वोट देकर जनता का राज लाएं, स्वराज किसी जाति या परिवार का राज नहीं है। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को वोट देकर जनता का राज लाएंगे। स्वराज का मतलब यह नहीं है कि हिंदू राष्ट्र का राज हो जाए। जनता का राज का मतलब यह नहीं है कि ठाकुर राज हो जाए, यादव राज हो जाए, किसी परिवार का राज हो जाए।

तो बाबा ने कहा- AI से मालूम किया-ओवैसी

सीएम योगी पर तंज कसते हुए ओवैसी ने कहा, 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनने के बाद बाबा के दिन अब ज्यादा देर नहीं रह गए हैं। जनवरी-फरवरी में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (आचार संहिता) के ऐलान हो जाएगा। योगी के एक करोड़ से ज्यादा हिंदू मतदाताओं के नाम कटने के दावे पर तंज कसते हुए कहा- लोगों ने पूछा कि कैसे पता चला तो बाबा ने कहा- AI से मालूम किया।

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की ओर से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर किए गए ’हैदराबादी बिरयानी’ वाले तंज को राजनीतिक अवसर में बदलते हुए हैदराबाद में प्रभाव वाली पार्टी उत्तर प्रदेश की सड़कों पर लोकप्रिय व्यंजन परोस रही है। पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इसके जरिये अपना संदेश लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने इस कदम पर पलटवार करते हुए कहा है कि एआईएमआईएम द्वारा परोसी जा रही बिरयानी दरअसल उनके नेताओं की ही तरह ’’नकली’’ है।

End Article
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी ...

End of Feed