CJI चंद्रचूड़ की विरासत पर जारी रहेगी बहस, दो मौके पर किया बहुत निराश, बोले जयराम रमेश

एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, आज भारत के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश के लिए आखिरी कार्य दिवस है। उनकी विरासत पर बहस जारी रहेगी, जैसा कि वास्तव में होना चाहिए।

Jairam Ramesh: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कुछ ही दिनों में रिटायर हो रहे मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को लेकर असहमति के सुर तेज किए। जयराम ने कहा कि भारत के निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की विरासत पर बहस जारी रहेगी और कम से कम दो बहुत महत्वपूर्ण मामलों में मुख्य याचिकाकर्ता होने के नाते मैं उनसे गहराई से निराश हुआ हूं। इसमें एक कानून को मनमाने ढंग से धन विधेयक घोषित करना भी शामिल है।

Jairam ramesh

जयराम रमेश

आज जस्टिस चंद्रचूड़ का आज आखिरी कार्यदिवस

जस्टिस संजीव खन्ना को भारत का 51वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वह 11 नवंबर को शपथ लेंगे, जिसके एक दिन बाद मौजूदा न्यायाधीश चंद्रचूड़ 65 वर्ष की आयु पूरी करने पर पद छोड़ देंगे। शुक्रवार सीजेआई के रूप में चंद्रचूड़ का आखिरी कार्य दिवस है। जस्टिस चंद्रचूड़ ने 8 नवंबर, 2022 को सीजेआई (CJI) का पद संभाला था।

End of Feed