देश

सीबीआई ने DUSIB अफसर को 5 लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, 3.78 करोड़ कैश बरामद

आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता से डीयूएसआईबी के एक अन्य अधिकारी के नाम पर उसकी दो दुकानों की सील खुलवाने और बिना रुकावट चलाने की अनुमति देने के लिए 40 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

Image

सीबीआई का एक्शन

DUSIB Officer Arrested: सीबीआई ने दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) के एक कानूनी अधिकारी विजय मग्गो और एक बिचौलिए को एक व्यवसायी की दो दुकानों की सील खोलने के लिए 5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आरोपियों के परिसरों की तलाशी के दौरान अन्य आपत्तिजनक दस्तावेजों के अलावा 3.79 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।

सीबीआई प्रवक्ता ने बयान में कहा, आरोप लगाया गया था कि आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता से डीयूएसआईबी के एक अन्य अधिकारी के नाम पर उसकी दो दुकानों की सील खुलवाने और उन्हें बिना रुकावट चलाने की अनुमति देने के लिए 40 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

अधिकारियों ने कहा कि व्यवसायी की शिकायत के बाद, एजेंसी ने गुरुवार को जाल बिछाया और मग्गो को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह रिश्वत की रकम का एक हिस्सा 5 लाख रुपये ले रहा था। बयान में कहा गया कि सीबीआई ने आरोपियों के आवासीय परिसरों की भी तलाशी ली, जिसमें 3.79 करोड़ रुपये नकद और कुछ संपत्ति दस्तावेज बरामद हुए।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article