'इस बार विपक्षी सांसदों को बोलने का नहीं मिला मौका...', मोदी सरकार के मंत्री ने कही बड़ी बात

Monsoon Session: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को कहा कि विपक्षी सांसदों को इस सत्र में बोलने का मौका नहीं मिला। इसके लिए वह खुद ही जिम्मेदार हैं, क्योंकि उन्होंने संसद को काफी ज्यादा डिस्टर्ब किया है।

Monsoon Session: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को कहा कि विपक्षी सांसदों को इस सत्र में बोलने का मौका नहीं मिला। इसके लिए वह खुद ही जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों ने सदन में खूब हंगामा किया और चर्चा के लिए निर्धारित समय में हिस्सा नहीं लिया।

Kiren Rijiju

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (फाइल फोटो)

क्या कुछ बोले किरेन रिजिजू

सत्र के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि सरकार की दृष्टि से मानसून सत्र बहुत उपयोगी रहा है, लेकिन विपक्षी सांसदों के लिए नुकसानदायक रहा है। विशेषकर नए विपक्षी सांसदों को बोलने का मौका नहीं मिला। संसद सत्र में अपने संसदीय क्षेत्रों के लिए बात रखने का हर सांसदों को मन होता है... लेकिन इस बार विपक्षी सांसदों को बोलने का मौका नहीं मिला और इसके लिए वह खुद जिम्मेदार हैं...

End of Feed