Assembly Elections Opinion Poll: महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में किसकी बनेगी सरकार? फैसला लोकसभा जैसा या बदल जाएगी तस्वीर? तीन राज्यों में मोदी का सिक्का चलेगा या राहुल गांधी का? टाइम्स नाउ नवभारत पर 2024 के चुनावी सीजन-2 का पहला ओपिनियन पोल हम आपको दिखा रहे हैं जिसे MATRIZE ने पूरा किया है। 1 जुलाई से 10 अगस्त के बीच हुआ है। हरियाणा में साढ़े 23 हजार लोगों, झारखंड में 22 हजार लोगों और महाराष्ट्र में साढ़े 42 हजार लोगों से सवाल पूछे गए हैं।
तीन राज्यों में किसकी सरकार
महाराष्ट्र के नतीजे पर रहेंगी सभी की नजरें
खास तौर पर महाराष्ट्र के नतीजे पर सभी की नजरें रहेंगी। यहां का सियासी समीकरण काफी उलझा हुआ है। एक तरफ बीजेपी की अगुवाई वाला महायुति है तो दूसरी तरफ कांग्रेस की अगुवाई वाला एमवीए। महायुति में बीजेपी के साथ शिवसेना (एकनाथ शिंदे), एनसीपी (अजित पवार) हैं। वहीं महाविकास आघाड़ी में कांग्रेस के साथ शिवसेना (उद्धव ठाकरे), एनसीपी (शरद पवार) हैं।
एकनाथ शिदे के कामकाज को लेकर आपकी क्या राय है?
बहुत अच्छा कामकाज -35%
औसत कामकाज - 21%
बिल्कुल अच्छा नहीं - 30%
कह नहीं सकते - 14%
एनसीपी (अजित पवार) की भूमिका को लेकर आपका क्या मत है?
एनसीपी (अजित पवार) निर्णायक भूमिका में होंगे - 34%
कोई खास भूमिका नहीं - 28%
भूमिका औसत होगी - 24%
कह नहीं सकते - 14%
महायुति के लिए चुनाव से पहले सीएम उम्मीदवार की घोषणा को लेकर आपका क्या मत है?
चुनाव में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा- 41%
नुकसान उठाना पड़ सकता है - 33%
कोई खास असर नहीं पडे़गा - 16%
कह नहीं सकते - 10%
एमवीए के लिए चुनाव से पहले सीएम उम्मीदवार की घोषणा को लेकर आपका क्या मत है?
चुनाव में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा- 32%
नुकसान उठाना पड़ सकता है - 40%
कोई खास असर नहीं पडे़गा - 19%
कह नहीं सकते - 9%
लाडली बहन योजना कितनी प्रभावी होगी?
बहुत ज्यादा नहीं - 55%
कोई लाभ नहीं - 10%
कुछ हद तक प्रभावी - 21%
कह नहीं सकते - 8%
प्रचार का एक तरीका-6%
चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा क्या होगा?
सीएम उम्मीदवार - 32%
रोजगार - 16%
गठबंधन - 29%
आरक्षण - 23%
अजित पवार वापस चाचा शरद पवार के साथ आ सकते हैं?
हां - 41%
नहीं - 36%
कह नहीं सकते - 23%
आपका पसंदीदा मुख्यमंत्री चेहरा कौन है?
एकनाथ शिंदे - 27%
देवेंद्र फडणवीस - 21%
उद्धव ठाकरे - 23%
शरद पवार - 9%
अन्य - 20
ओपिनियन पोल में सवाल आया कि अगर आज चुनाव हुए तो किसे कितना वोट शेयर मिलेगा और कितनी सीटें मिलेंगे तो जानिए क्या आंकड़ा सामने आया।
महाराष्ट्र वोट शेयर और सीटें
बीजेपी
वोट शेयर : 25.8 फीसदी
सीटें : 95-10
शिवसेना शिंदे
वोट शेयर : 14.2 फीसदी
सीटें : 19-24
एनसीपी (अजित)
वोट शेयर: 5.2 फीसदी
सीटें : 7-12
कांग्रेस
वोट शेयर: 18.6 फीसदी
सीटें : 42-47
शिवसेना (उद्धव ठाकरे)
वोट शेयर : 17.6
सीटें : 26-31
एनसीपी (शरद पवार)
वोट शेयर : 6.2
सीटें : 23-28
अन्य
सीटें : 11-16
हरियाणा का सर्वे
लोगों से सवाल पूछा गया कि सीएम नायब सैनी का कामकाज कैसा है।
बहुत अच्छा कामकाज : 40 फीसदी
औसत कामकाज : 21 फीसदी
बिल्कुल भी अच्छा नहीं : 24 फीसदी
कह नहीं सकते : 15 फीसदी
चुनाव में दुष्यंत चौटाला किसके साथ गठबंधन करेंगे?
बीजेपी के साथ गठबंधन करेंगे - 24%
कांग्रेस के साथ गठबंधन करेंगे - 44%
किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे - 22%
कह नहीं सकते - 10%
कांग्रेस गठबंधन के लिए चुनाव पूर्व घोषणा को लेकर आपका क्या मत है?
नुकसान उठाना पड़ सकता है - 35%
सकारात्मक प्रभाव पडे़गा - 30%
कोई खास असर नहीं पड़ेगा - 24%
कह नहीं सकते - 11%
नायब सैनी के सीएम बबने का चुनावी असर क्या?
बीजेपी सरकार की एंटी इंकम्बेंसी खत्म - 30%
बीजेपी सरकार से नाराजगी बढ़ी - 26%
कोई असर नहीं - 31%
कह नहीं सकते - 30%
सीएम पद का पसंदीदा चेहरा कौन?
नायब सिंह सैनी - 29%
दुष्यंत चौटाला - 9%
भूपिंदर सिंह हुड्डा - 27%
अन्य - 35%
आज चुनाव हुए तो किसे कितना फीसदी वोट?
बीजेपी + 35.2%
कांग्रेस - 31.6 %
जेजेपी - 12.4%
अन्य - 20.8%
आज चुनाव हुए तो किसे कितनी सीटें?
बीजेपी + 37-42 सीटें
कांग्रेस - 33-38
जेजेपी - 3-8
अन्य - 7-12
झारखंड का ओपिनियन पोल
मुख्यमंत्री सोरेन का कामकाज कैसा?
बहुत अच्छा - 37%
बिल्कुल अच्छा नहीं - 29%
औसत कामकाज - 18%
कह नहीं सकते - 16%
बीजेपी में गुटबाजी को लेकर क्या राय?
आंतरिक गुटबाजी से भारी नुकसान - 43%
कोई नुकसान नहीं - 34%
कुछ हद तक नुकसान - 19%
कह नहीं सकते - 4%
हेमंत सोरेन के जेल जाने का चुनावी असर क्या होगा?
एनडीए को नुकसान, इंडिया को फायदा - 31%
इंडिया को नुकसान, एनडीए को फायदा - 29%
कोई असर नहीं - 34%
कह नहीं सकते - 6%
सोरेन को जेल से लौटकर दोबारा सीएम बनना चाहिए था?
हां - 44%
नहीं - 42%
कह नहीं सकते - 14%
आपका पसंदीदा मुख्यमंत्री चेहरा कौन है?
हेमंत सोरेन - 32%
बाबूलाल मरांडी - 41%
चंपई सोरेन - 5%
अर्जुन मुंडा - 9%
अन्य - 13%
आज चुनाव हुए तो किसे कितना वोट?
जेएमएम - 18.2%
कांग्रेस - 12.2%
बीजेपी - 41.2%
एजेएसयूपी - 9.2%
अन्य - 19.2%
आज चुनाव हुए तो किसे कितनी सीटें?
जेएमएम - 19-24 सीटें
कांग्रेस - 7-12
बीजेपी - 38-43
एजेएसयूपी - 2-7
अन्य - 3-8 सीटें
