जानें Operation Sindoor पर सेना की जय-जयकार, नेता बोले 'छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं... आतंकी ढांचे को नष्ट करके रहेंगे'

पिछले महीने यानी 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई का इंतजार हो रहा था। आखिर भारत ने पाकिस्तान और PoK में 9 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किया है। सेना की इस कार्रवाई की हर कोई तारीफ कर रहा है। क्या पक्ष, क्या विपक्ष हर कोई भारतीय सेना की इस कार्रवाई से गदगद है।

OperationSindoor: भारत ने बुधवार तड़के रात पाकिस्तान और PoK में 9 जगहों पर एयर स्ट्राइक किया। 9 में से पांच एयरस्ट्राइक पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में जबकि 4 ठिकानों को पाकिस्तान के अंदर निशाना बनाया गया है। जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया है, उनमें पाकिस्तान के बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट भी शामिल हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही देश में पाकिस्तान के खिलाफ रोष व्याप्त था। पक्ष-विपक्ष और जनता की तरफ से लगातार पाकिस्तान को सबक सिखाए जाने की बात कही जा रही थी। आज जब भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर जोरदार हमला बोला है तो हर कोई इसकी जमकर तारीफ कर रहा है।

Operation Sindoor Air Strike reactions

ऑपरेशन सिंदूर पर नेताओं के बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रातभर लगातार ऑपरेशन सिंदूर पर नजर रखी। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भारत माता की जय कहते हुए भारतीय सेना की इस कार्रवाई की जमकर तारीफ की। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'The world must show zero tolerance for terrorism.' यानी दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ किसी तरह की सहिष्णुता नहीं दिखानी चाहिए।

End of Feed