जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, नर्सरी में छिपे हैं 5 आतंकी

अधिकारियों के अनुसार, नर्सरी में लकड़ियां इकट्ठा करने गईं कुछ महिलाओं ने आतंकवादियों को देखा और उन्होंने बताया है कि उनकी संख्या पांच है। ऐसा माना जा रहा है कि आतंकी कल रात सीमा पार से घुसपैठ कर आए थे और यहां छिपे बैठे हैं।

Operation underway in JK's Kathua- जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास घुसपैठ कर एक घने नर्सरी में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। रविवार को सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चारों ओर से घेर लिया, जिसके बाद दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शाम में आधे घंटे से अधिक समय तक भीषण गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच उस दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई जब जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सान्याल गांव के नर्सरी में शाम को तलाशी अभियान शुरू किया था। यह गांव अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब पांच किलोमीटर दूरी पर स्थित है।

kashmir terrorist

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में मुठभेड़

वहीं, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के सुंगलान इलाके में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ है जिसमें हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।

End of Feed