देश

जिन हथियारों के भरोसे कश्मीर में आतंक मचाना चाहते थे आतंकी, सुरक्षाबलों ने उसे ही लिया पकड़; लिस्ट में AK-47 से लेकर ग्रेनेड तक शामिल

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है। आतंकी ठिकाने से तीन एके असॉल्ट राइफल, 23 मैगजीन, 922 राउंड, सात ग्रेनेड, चार ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) मिले हैं।

Image

पूंछ में भारी मात्रा में आतंकियों के हथियार पकड़ाए (फोटो- @Whiteknight_IA)

जम्मू कश्मीर में आतंकी जिन हथियारों के जरिए राज्य में आतंक फैलाना चाहता था, उसे सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया है। जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के एक बड़े ठिकाने का पर्दाफाश किया है, जहां से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ है।

पुंछ जिले में छापेमारी

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के सुदूर वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने रविवार को एक बड़े आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए वहां से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह द्वारा सांगला के पास सरबारा में संयुक्त अभियान के दौरान इस ठिकाने का पता लगाया गया।

छापे में क्या-क्या मिला

उन्होंने बताया कि तीन एके असॉल्ट राइफल, 23 मैगजीन, 922 राउंड, सात ग्रेनेड, चार ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी)’, एक घड़ीनुमा टाइमर मैकेनिज्म, 19 डेटोनेटर, तीन मीटर कॉर्टेक्स, एक चार इंच का सिलेंडर, एक कॉम्बैट ड्रेस, 10 सेंटीमीटर का सेफ्टी फ्यूज और 200 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

आतंकी नहीं आए हाथ

अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते के विशेषज्ञों ने आईईडी, ग्रेनेड, डेटोनेटर, टाइमर डिवाइस, कॉर्टेक्स और सेफ्टी फ्यूज को मौके पर ही नष्ट कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान किसी को गिरफ्तारी नहीं किया गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article