ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के लिए साफ संदेश, आतंकवाद के समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगा, कारगिल दिवस पर सेना प्रमुख की खरी-खरी

जनरल द्विवेदी ने कहा कि भारत ने शांति का मौका दिया, लेकिन पाकिस्तान ने कायरता का सहारा लिया। उन्होंने कहा, 8 और 9 मई को पाकिस्तानी कार्रवाई का प्रभावी ढंग से जवाब दिया गया।

Operation Sindoor Sent Clear Message To Pakistan: भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान की गई सर्जिकल स्ट्राइक पाकिस्तान के लिए एक स्पष्ट संदेश थी कि आतंकवाद के समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगा। जनरल द्विवेदी ने कारगिल युद्ध स्मारक पर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के लिए एक संदेश था और साथ ही पहलगाम आतंकी हमले का जवाब भी था, जो पूरे देश के लिए एक गहरा घाव था। इस बार भारत ने न सिर्फ शोक जताया, बल्कि यह भी दिखाया कि जवाब निर्णायक होगा।

Upendra dwivedi

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को खरी-खरी (PTI)

भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया

विजय दिवस पर एक सभा को संबोधित करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि दुश्मन को कड़ी प्रतिक्रिया देना भारत द्वारा स्थापित न्यू नॉर्मल है। उन्होंने कहा, देशवासियों द्वारा दिखाए गए विश्वास और सरकार द्वारा दी गई खुली छूट के कारण, भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। जो भी शक्ति भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता को चुनौती देने या लोगों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगी, उसे करारा जवाब दिया जाएगा। यह भारत का न्यू नॉर्मल है।

End of Feed