रण संवाद: थलसेना प्रमुख जनरल द्विवेदी बोले- PAK पर जीत ही नहीं, 'ऑपरेशन सिंदूर' ने इस मामले में भी भारत को आगे बढ़ाया

Army Chief General Upendra Dwivedi News: थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बेंगलुरु में रण संवाद मंच को संबोधित किया। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए चेताया कि प्रमुख चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं।

Ran Samwad 2026: थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' ने समन्वित कार्रवाई की दिशा में भारत की प्रगति को प्रदर्शित किया। उन्होंने पाकिस्तानी क्षेत्र के अंदर अंजाम दिए गए सैन्य अभियान को परिचालन के लिहाज से अध्ययन का विषय बताया। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए सैन्य कार्रवाई शुरू की थी।

रण संवाद: थलसेना प्रमुख जनरल द्विवेदी बोले- PAK पर जीत ही नहीं, 'ऑपरेशन सिंदूर' ने इस मामले में भी भारत को आगे बढ़ाया

रण संवाद: थलसेना प्रमुख जनरल द्विवेदी बोले- PAK पर जीत ही नहीं, 'ऑपरेशन सिंदूर' ने इस मामले में भी भारत को आगे बढ़ाया

जनरल द्विवेदी ने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर, विभिन्न क्षेत्रों में समन्वित कार्रवाई की दिशा में भारत की प्रगति का सबसे शक्तिशाली साधन था। लेकिन हमें विभिन्न क्षेत्रों का एकीकरण और तालमेल का लक्ष्य प्राप्त करना होगा।'

End of Feed