ब्रिटिश सैनिकों की मदद से स्वर्ण मंदिर में चला था ऑपरेशन ब्लू स्टार, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा दावा

Operation Blue Star: निशिकांत दुबे ने ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधा। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पत्र शेयर किया। उन्होंने लिखा कि 1984 में ब्रिटिश सैनिकों के सहयोग से ऑपरेशन ब्लू स्टार करने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री मारग्रेट थैचर को यह पत्र भेजा।

Operation Blue Star: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि इंदिरा गांधी ने इस ऑपरेशन के लिए ब्रिटिश सैनिकों का सहयोग लिया और इसके बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री मारग्रेट थैचर को पत्र लिखकर अपनी आंतरिक समस्याएं साझा कीं। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पत्र शेयर किया। उन्होंने लिखा कि 1984 में ब्रिटिश सैनिकों के सहयोग से ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ करने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री मारग्रेट थैचर को यह पत्र भेजा। क्या कभी भी एक सार्वभौमिक राष्ट्र का प्रधानमंत्री दूसरे देश के साथ अपनी आंतरिक समस्या बताता है? उन्होंने आगे कहा कि विदेशियों से लड़ने के लिए तो सामरिक सहयोग चाहिए, लेकिन अपने देश के निहत्थे लोगों को मारने के लिए विदेशी सामरिक सहयोग को क्या कहते हैं?

Nishikant Dubey

ब्रिटिश सैनिकों के सहयोग से हुआ था ऑपरेशन ब्लू स्टार: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे

निशिकांत दुबे ने गांधी परिवार पर लगाए कई गंभीर आरोप

निशिकांत दुबे ने मंगलवार को पूर्व पीएम नेहरू पर 1963 में ओडिशा (उड़ीसा) का चरबटिया एयरपोर्ट अमेरिका को देने का दावा किया था। भाजपा सांसद ने एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के परिवार का अमेरिका के आगे सरेंडर। नेहरु जी ने 1963 में हमारे ओडिशा का चरबटिया एयरपोर्ट अमेरिका को दे दिया। गुलामी और देश बेचने, तोड़ने की मानसिकता ने हमें पाकिस्तान की तरह अमेरिका के सामने खड़ा कर दिया। यह काला अध्याय, मन विचलित भी है और व्यथित भी।

End of Feed