'स्पेस में भारतीय भोजन से भरा पैकेट खोलना बेहद खास अनुभव', सुनीता विलियम्स ने शेयर किए अनुभव

एक भावनात्मक स्मृति साझा करते हुए सुनीता विलियम्स ने बताया कि अंतरिक्ष में भारतीय भोजन से भरा पैकेट खोलना उनके लिए बेहद खास अनुभव था।

नासा की अंतरिक्ष यात्री एवं अमेरिकी नौसेना की कैप्टन (सेवानिवृत्त) सुनीता एल. विलियम्स ने अंतरिक्ष से पृथ्वी को देखने के अनुभव को साझा किया है। दरअसल, सुनीता विलियम्स आईआईटी दिल्ली में पहुंची थी। यहां उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष से देखने पर ‘ओवरव्यू इफेक्ट’ महसूस होता है, जहां यह अहसास होता है कि पूरी मानवता एक ही ग्रह पर रहती है, गहराई से एक-दूसरे से जुड़ी हुई है और सीमाएं अर्थहीन लगने लगती हैं।

Sunita Williams in IIT Delhi

सुनीता विलियम्स ने शेयर किए अनुभव (फोटो:Twitter)

एक भावनात्मक स्मृति साझा करते हुए सुनीता विलियम्स ने बताया कि अंतरिक्ष में भारतीय भोजन से भरा पैकेट खोलना उनके लिए बेहद खास अनुभव था। उन्होंने कहा कि उस भोजन को अपने सह-यात्रियों के साथ साझा करना और भी विशेष बन गया, क्योंकि भोजन लोगों को जोड़ने का काम करता है फिर चाहे वे पृथ्वी पर हों या कक्षा में। आईआईटी दिल्ली के प्रतिष्ठित डोगरा हॉल में उस समय उत्साह और सम्मान का वातावरण देखने को मिला, जब अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने संस्थान का दौरा किया।

End of Feed