Om Birla Takes a Dig at Rahul Gandhi in Loksabha: लोकसभा में आज महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान दिलचस्प वाकया सामने आया, जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी से चुटकी ले ली। दरअसल, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल जब सदन में बोलने के लिए उठे तो राहुल गांधी ने माइक बंद होने का संदेह जताया। इस पर ओम बिरला ने कुछ ऐसा कहा जिससे पूरे सदन में ठहाकों की हंसी गूंज गई। इस वाकये का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ओम बिरला-राहुल गांधी (Image: ANI)
लोकसभा में माइक को लेकर क्या हुआ?
दरअसल, लोकसभा में बृहस्पतिवार को जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस सदस्य केसी वेणुगोपाल का माइक बंद होने को लेकर संदेह जताया तो अध्यक्ष ओम बिरला ने तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ आपका ही माइक बंद होता है,इनका नहीं होता। इस पर सदन में मौजूद सदस्य ठहाके लगाते देखे गए।केसी वेणुगोपाल का माइक बंद हुआ या नहीं...
जब यह हुआ उस वक्त वेणुगोपाल सदन में महिला आरक्षण अधिनियम से संबंधित ‘संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026’,‘परिसीमन विधेयक,2026’ और ‘संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक,2026’पेश किये जाने का विरोध करते हुए अपनी बात रख रहे थे। जब वेणुगोपाल ने बोलना शुरू किया तो राहुल गांधी ने उनका माइक बंद होने की शंका जताई। इस पर बिरला ने राहुल गांधी से मजाकिया अंदाज में कहा,‘‘चालू है, माइक चालू है… सिर्फ आपका ही बंद होता है, इनका बंद नहीं होता।’’ यह सुनते ही सदस्य ठहाके लगाने लगे।
ओम बिरला की इन टिप्पणियों को राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के पुराने आरोपों के संदर्भ में देखा जा रहा है। राहुल गांधी ने कई बार यह आरोप लगाया है कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जाता। उनका माइक बंद कर दिया जाता है। वहीं, अध्यक्ष बार-बार यह बात कहते रहे हैं कि माइक बंद करने के लिए आसन के पास कोई बटन नहीं है और आसन से माइक चालू या बंद नहीं किया जाता।
