आतंकी हमलों पर फारूक का विवादित बयान, बोले-उमर सरकार बनी, इसलिए ऐसा हो रहा है, BJP का पलटवार

Farooq Abdullah: जम्मू कश्मीर में हो रहे आतंकवादी हमलों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने विवादित बयान दिया है। फारूक ने शनिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में सरकार बनी है, इसलिए आतंकी हमले हो रहे हैं। एनसी नेता आरोप लगाते हुए कहा कि इन घटनाओं के जरिए उमर अब्दुल्ला सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची जा रही है।

Farooq Abdullah: जम्मू कश्मीर में हो रहे आतंकवादी हमलों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने विवादित बयान दिया है। फारूक ने शनिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में सरकार बनी है, इसलिए आतंकी हमले हो रहे हैं। एनसी नेता आरोप लगाते हुए कहा कि इन घटनाओं के जरिए उमर अब्दुल्ला सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची जा रही है। फारूक के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन पर पलटवार किया है। भाजपा ने फारूक के इस बयान को देश विरोधी बताया है। भगवा पार्टी ने कहा कि यदि उमर अब्दुल्ला के पास हमलों से जुड़े यदि किसी तरह के इनपुट्स हैं तो उन्हें उसे सरकार को देना चाहिए। बता दें कि उमर के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य में करीब पांच आतंकवादी हमले हो चुके हैं।

farooq abdullah

जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं में तेजी आई है।

आतंकियों को मारा नहीं, पकड़ा जाना चाहिए-फारूक

बडगाम में हुए आतंकवादी हमले पर अब्दुल्ला ने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि राज्य में नई सरकार बनी है और ये सारी घटनाएं हो रही हैं। मुझे संदेह है कि उमर सरकार को अस्थिर करने के लिए ये सारी घटनाएं हो रही हैं। आतंकवादी अगर पकड़े जाएं तो हमें पता चल पाएगा कि ये हमले कौन करा रहा है। आंतकवादियों को मारने की जगह पकड़ा जाना चाहिए। उन्हें पकड़कर पूछना चाहिए इन सबके पीछे कौन है। हमें इस बात की भी जांच करनी चाहिए कि क्या उमर सरकार को अस्थिर करने के पीछे किसी एजेंसी का हाथ तो नहीं है।

End of Feed