देश

Rajya Mata: गायों को 'राज्यमाता' का दर्जा दिए जाने पर सपा नेता एसटी हसन ने कही ये बात-Video

Rajya Mata cows: महाराष्ट्र सरकार द्वारा देशी गायों को 'राज्यमाता' का दर्जा दिए जाने पर समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन की प्रकिक्रिया सामने आई है।

Image

समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन

Rajya Mata cows: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले हाल ही में एकनाथ शिंदे सरकार ने बड़ा फैसला लिया है सरकार ने गाय को राज्यमाता का दर्जा दिया है महायुती के सरकार ने इसको लेकर घोषणा की हैं वहीं इसे लेकर सभी पार्टियों की मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है, समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने इसे लेकर अपनी बात रखी है।

एसटी हसन ने कहा- महाराष्ट्र सरकार द्वारा देशी गायों को 'राज्यमाता' का दर्जा दिए जाने पर समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने कहा, 'यह बड़ी संख्या में हिंदुओं की भावना है, उनका मानना है कि गायें 'गौ माता' हैं... लेकिन दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत में हिंदू भी उनके मांस का उपयोग करते हैं... अगर 'राज्यमाता' का दर्जा दिया गया है, तो यह हिंदू भावनाओं के लिए अच्छा है... लेकिन यह उन भावनाओं के लिए किया गया है क्योंकि वहां चुनाव होने वाले हैं... वहां बहुत से लोग गोमांस भी खाते हैं। देखते हैं कि चुनावों के बाद भी यह दर्जा जारी रहता है या नहीं।'

गौर हो कि महाराष्ट्र सरकार के मुताबिक वैदिक काल से भारतीय संस्कृति में देशी गाय की स्थिति, मानव आहार में देशी गाय के दूध की उपयोगिता, आयुर्वेद चिकित्सा, पंचगव्य उपचार पद्धति तथा जैविक कृषि प्रणालियों में देशी गाय के गोबर एवं गोमूत्र के महत्वपूर्ण स्थान को ध्यान में रखते हुए, यह देशी गायों को अब से "राज्यमाता गोमाता" घोषित करने की मंजूरी दी गई।

वहीं इसको लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'देसी गाय हमारे किसानों के लिए एक वरदान है, इसलिए हमने इन्हें यह दर्जा (राज्य माता) देने का निर्णय लिया है. हमने देसी गोमाता के परिपोषण और चारे के लिए मदद करने का निर्णय लिया है'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें