'दम है तो भारतीय सेना से मुकाबला करो...'LoC पर पाकिस्तान की गोलीबारी पर बोले कांग्रेस नेता

Pakistan firing on LoC: पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर हो रही लगातार गोलीबारी में 15 आम लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत पर दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Pakistan firing on LoC: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। लेकिन, पाकिस्तान अभी भी सुधरा नहीं है और 'ऑपरेशन सिंदूर' के जवाब में पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर हो रही लगातार गोलीबारी में 15 आम लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत पर दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पाकिस्तान को भारतीय सेना से मुकाबले करने की चुनौती दी और कहा कि पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

firing on LoC

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने कड़ी प्रतिक्रिया दी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से यह बेहद कायरतापूर्ण और शर्मनाक हरकत है। पहलगाम में उन्होंने निहत्थे नागरिकों को निशाना बनाया और अब भी वे निहत्थे लोगों पर हमला कर रहे हैं। पाकिस्तानी सेना को नागरिकों से क्या लेना-देना है? अगर हिम्मत है तो आप सेना का सामना क्यों नहीं करते। क्योंकि, पाकिस्तान ने जब भी सेना पर हमला किया, पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब मिला है।

End of Feed