BSF, सीआईएसफ, CRPF किसके पास? घुसपैठ पर ममता का सरकार से सवाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूछा कि 'क्या बंगाली जन, गण, मन नहीं गाते हैं? ये लोग बंगालियों को रोहिंग्या और बांग्लादेश बता रहे हैं। इन्हें शर्म आनी चाहिए।' पश्चिम बंगाल की सीएम ने पूछा कि सीमा की सुरक्षा कौन करता है? किसके पास बीएसएफ है? देश का गृह मंत्री कौन है? और सीआईएसएफ और सीआरपीएफ किसके अधीन है?

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेश से होने वाली घुसपैठ को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। ममता ने पूछा कि 'क्या बंगाली जन, गण, मन नहीं गाते हैं? ये लोग बंगालियों को रोहिंग्या और बांग्लादेशी बता रहे हैं। इन्हें शर्म आनी चाहिए।' पश्चिम बंगाल की सीएम ने पूछा कि सीमा की सुरक्षा कौन करता है? किसके पास बीएसएफ है? देश का गृह मंत्री कौन है? और सीआईएसएफ एवं सीआरपीएफ किसके अधीन हैं?

mamata banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। तस्वीर-PTI

बंगाल में भी SIR कराना चाहते हैं-ममता

ममता ने कहा, 'अगर कोई हवाई मार्ग से आता है, तो केंद्र सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय को इसकी जानकारी होती है। जैसे-जैसे चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, ये लोग नाम हटा रहे हैं। चुनाव आयोग का हम सम्मान करते हैं। लेकिन अगर कोई बीजेपी के लिए काम करता है, तो हम उसे ऐसे नहीं जाने देंगे। इन्होंने बिहार में 30.5 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए। महाराष्ट्र और दिल्ली में भी इसी तरह जीते थे। अब वही योजना बिहार के लिए बना रहे हैं। बंगाल में भी यही करना चाहते हैं, लेकिन हम इंच-इंच लड़ेंगे।'

End of Feed