'सोनू-मोनू चोर हैं और उनका बाप डाकू है', फायरिंग की घटना के बाद बोले बाहुबली अनंत सिंह , Video

Anant Singh : बताया जा रहा है कि पंचायत के एक मामले में अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ सीधे सोनू-मोनू के घर पहुंच गए थे। सोनू-मोनू के पिता ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में कहा है कि सिंह अचानक अपने समर्थकों के साथ साथ उनके घर आ गए और गोलियां चलानी शुरू कर दी।

Anant Singh : मोकामा के नौरंगा गांव में बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना पर पूर्व विधायक एवं बाहुबली नेता अनंत सिंह ने बयान दिया है। अनंत सिंह ने फायरिंग के आरोपी सोनू-मोनू पर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा कि ये दोनों चोर हैं और इनका बाप डाकू है। ये पिस्टल लेकर घूमते हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि पुलिस अगर मुस्तैद होती तो फायरिंग की यह घटना नहीं होती। इस गोलीबारी में उनका एक आदमी घायल हुआ। घटना के बाद से सोनू-मोनू फरार हैं। इन दोनों और अनंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। अनंत सिंह ने कहा कि वह केस से घबराते नहीं हैं। वह जनता के साथ हैं।

anant singh

मोकापा के पूर्व विधायक हैं अनंत सिंह।

दरअसल, मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र स्थित नौरंगा गांव बुधवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से उस समय गूंज उठा जब अनंत सिंह और उनके समर्थक यहां पहुंचे। बताया जाता है कि सोनू और मोनू की तरफ से अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर गोलीबारी हुई। जवाब में अनंत सिंह के समर्थकों की ओर से भी फायरिंग की गई। करीब 60 से 70 राउंड हुई फायरिंग होने और कुछ लोगों के जख्मी होने बात सामने आई।

End of Feed