शहर

लुधियाना में इंसानियत शर्मसार, चोरी के शक में महिला और उसकी तीन बेटियों का मुंह काला करके घुमाया

लुधियाना के बहादुरके रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक महिला और उसकी तीन बेटियों के चेहरे काले करके तथा उनके गले में तख्तियां लटकाकर घुमाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तख्तियों पर लिखा था कि "मैं चोर हूं"।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

लुधियाना के बहादुरके रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला और उसकी तीन बेटियों के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उनके चेहरे काले किए गए और उनके गले में "मैं चोर हूं" लिखी तख्तियां लटकाकर उन्हें सड़क पर घुमाया गया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोगों में आक्रोश है।

क्या है आरोप?

पुलिस अधिकारियों कि महिलाओं को इस संदेह पर "दंडित" किया गया कि उन्होंने उस कारखाने से कपड़े चुराए हैं जहां वे काम करती थीं। उन्होंने बताया कि कारखाने के मालिक, उसके प्रबंधक और घटना का वीडियो बनाने वाले एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

महिला को बनाया बंधक

आरोपियों ने महिलाओं को कारखाना परिसर में बंधक बनाकर रखा, उनके चेहरे पर कालिख पोत दी और उन्हें तख्तियां पहना दीं जिन पर लिखा था: "मैं चोर हूं। मैं अपनी गलती स्वीकार करती हूं।" घटना का वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद काफी आक्रोश फैल गया और पुलिस ने मामला दर्ज किया।

सहायक पुलिस आयुक्त दविंदर चौधरी ने बताया कि कारखाने के मालिक परविंदर सिंह, प्रबंधक मनप्रीत सिंह और इस कृत्य का वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक करने वाले मुहम्मद कैश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article