गोलाबारी प्रभावित इलाकों में लोगों से मिले उमर, बंकर बनाने पर जोर दिया

Omar Abdullah : अब्दुल्ला ने अपने सलाहकार नासिर असलम वानी और विधायक एजाज जान के साथ पुंछ का दौरा किया और पाकिस्तानी गोलाबारी में बुरी तरह क्षतिग्रस्त इलाकों का सर्वेक्षण किया। उन्होंने गोलाबारी में मारे गए लोगों के परिवारों, विशेषकर अमरजीत सिंह और अमरीक सिंह के परिवारों से मुलाकात की।

Omar Abdullah : जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पुंछ जिले में पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित लोगों से सोमवार को संपर्क किया और इलाो में बंकर बनाने की जरूरत पर जोर दिया। बुधवार से अब तक पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी में मारे गए 27 लोगों में से सर्वाधिक 20 लोग पुंछ जिले में मारे गए। भारत द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तुरंत बाद पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई। गत 22 अप्रैल को पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत का बदला लेने के लिए भारत ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था।

omar abdullah

पुंछ इलाके का दौरा कर उमर ने जायजा लिया।

पुंछ का दौरा कर इलाके का जायजा लिया

अब्दुल्ला ने अपने सलाहकार नासिर असलम वानी और विधायक एजाज जान के साथ पुंछ का दौरा किया और पाकिस्तानी गोलाबारी में बुरी तरह क्षतिग्रस्त इलाकों का सर्वेक्षण किया। उन्होंने गोलाबारी में मारे गए लोगों के परिवारों, विशेषकर अमरजीत सिंह और अमरीक सिंह के परिवारों से मुलाकात की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। नेताओं ने कहा कि स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को जमीनी हालात से अवगत कराया। यात्रा का उद्देश्य शोक-संतप्त परिवारों के प्रति समर्थन जताना था।

End of Feed