ओडिशा का बौध शहर लगातार दूसरे दिन रहा देश का सबसे गर्म स्थान, कई जगह लू जैसे हालात

मौसम विभाग के मुताबिक, बौध लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा। शनिवार को बौध का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा के बड़े क्षेत्रों, खासकर पश्चिमी क्षेत्र में रविवार को लू जैसे हालात रहे।

Odisha's Boudh Hottest in Country: ओडिशा का बौध शहर रविवार को देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा का झारसुगुडा देश में दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बोलनगीर तीसरा सबसे गर्म स्थान रहा और यहां 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश का चौथा सबसे गर्म स्थान रहा।

heatwave

ओडिशा का बौध शहर सबसे गर्म

बौध लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान

मौसम विभाग के मुताबिक, बौध लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा। शनिवार को बौध का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा के बड़े क्षेत्रों, खासकर पश्चिमी क्षेत्र में रविवार को लू जैसे हालात रहे। आईएमडी के मुताबिक, ओडिशा के बौध, झारसुगुडा और बोलनगीर सहित कम से कम सात स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जिसमें अंगुल (41.1), टिटलागढ़ (40.5), सुंदरगढ़ (40.3) और भवानीपटना (40.2) शामिल हैं।

End of Feed