देश

NSA डोभाल से मिलीं अमेरिकी DNI गैबार्ड, आपसी हित से जुड़े कई मुद्दों पर हुई व्यापक चर्चा, आज से रायसीना डायलॉग भी

Doval Gabbard meeting : दिल्ली में रविवार शाम राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और अमेरिका की डाइरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस (DNI) तुलसी गैबार्ड के साथ अहम बैठक हुई। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में दोनों के बीच भारत-अमेरिका के आपसी हित से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। गैबार्ड कई देशों की यात्रा पर हैं, इसी क्रम में वह भारत पहुंची हैं।

Image

अमेरिका की डिप्टी डाइरेक्टर ऑफ इंटेलिजेंस गैबार्ड भारत आई हैं।

Doval Gabbard meeting : दिल्ली में रविवार शाम राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और अमेरिका की डाइरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस (DNI) तुलसी गैबार्ड के साथ अहम बैठक हुई। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में दोनों के बीच भारत-अमेरिका के आपसी हित से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। गैबार्ड कई देशों की यात्रा पर हैं, इसी क्रम में वह भारत पहुंची हैं। गैबार्ड रायसीना डायलॉग में भी शिरकत करेंगी।

गैबार्ड की दूसरी अंतरराष्ट्रीय यात्रा

खुद को 'चाइल्ड ऑफ द पैसफिक' बताने वाली गैबार्ड ने कहा कि वह जापान और थाईलैंड की यात्रा पर जाएंगी। ट्रंप प्रशासन में अहम पद संभालने के बाद गैबार्ड की यह दूसरी अंतरराष्ट्रीय यात्रा है। डीएनआई का पद संभालने के तुरंत बाद म्यूनिक सेक्युरिटी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए वह जर्मनी गई थीं।

रायसीना डायलॉग में हिस्सा लेंगी

गैबार्ड 18 मार्च को रायसीना डायलॉग में शिरकत करेंगी। इस सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें न्योता दिया है। इस सम्मेलन में गैबार्ड की भारतीय और अन्य देशों के अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें होंगी। बता दें कि रायसीना डायलॉग ऐसा मंच है, जहां जियोपॉलिटिक्स, जियोइकोनॉमिक्स से जुड़े ज्वलंत वैश्विक मुद्दों पर गंभीर एवं सार्थक चर्चा होती है।

समीर सरन के साथ चर्चा करेंगी

रायसीना डायलॉग 17-19 मार्च तक चलेगा। यहां गैबार्ड भारतीय थिंक टैंक ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) के पेसिडेंट समीर सरन के साथ एक अहम चर्चा सत्र में भाग लेंगी। ओआरएफ हर साल विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर रायसीना डायलॉग की मेजबानी करता है।

डोभाल ने की बैठक की अध्यक्षता

एनएसए डोभाल की अध्यक्षता में हुई खुफिया प्रमुखों के सम्मेलन में गबार्ड के अलावा, शीर्ष कनाडाई खुफिया अधिकारी डैनियल रॉजर्स और ब्रिटिश खुफिया एजेंसी एमआई-6 के प्रमुख रिचर्ड मूर भी मौजूद रहे। सम्मेलन में आतंकवाद और उभरती प्रौद्योगिकियों से उत्पन्न खतरों सहित विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article