आज की ताजा खबर 17 मार्च 2025 हिंदी समाचार Updates: तुलसी गबार्ड ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात...ओरहान उर्फ ओरी सहित 8 के खिलाफ एफआईआर
आज की ताजा खबर 17 मार्च 2025, हिंदी न्यूज़ और बड़ी खबरें: संसद का बजट सत्र सोमवार को फिर से शुरू होगा, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा दोनों की बैठक होगी। होली के कारण पिछले बुधवार को दोनों सदनों को 17 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन नई यात्रा प्रतिबंध नीति लागू करने पर विचार कर रहा है, जिससे पाकिस्तान, अफगानिस्तान और रूस समेत 43 देशों के नागरिक प्रभावित हो सकते हैं। उधर, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में देर रात पांच अलग-अलग आतंकवादी हमलों में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ये हमले पेशावर और करक जिलों में विभिन्न स्थानों पर हुए। इसके अलावा संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने रविवार को घोषणा की कि वह 26 मार्च को पंजाब विधानसभा तक मार्च निकालेगा। इससे कुछ दिन पहले पुलिस ने एक सप्ताह के धरने के लिए चंडीगढ़ जाने की एसकेएम समर्थकों की कोशिश को विफल कर दिया था। जानिए देश-दुनिया की सभी अहम और बड़ी खबरें।
आज की ताजा खबर 17 मार्च 2025 हिंदी समाचार Updates: तुलसी गबार्ड ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात...ओरहान उर्फ ओरी सहित 8 के खिलाफ एफआईआर
दिल्ली में मुठभेड़ के बाद नीरज बवाना गिरोह का करीबी सहयोगी गिरफ्तार
संभल की जामा मस्जिद में दूसरे दिन भी रंगाई-पुताई का काम जारी
झांसी में अलग-अलग स्थानों पर एक युवक और महिला ने आत्महत्या की
पुलिसकर्मियों पर हमलों को लेकर बिहार विधानसभा में हंगामा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों से जनता को लूट रही है सरकार: खरगे
एआईएमआईएम ने तेलंगाना विधानसभा से बहिर्गमन किया
स्विगी इंस्टामार्ट ने देश के 100 शहरों में किया विस्तार
हिमाचल बजट: दूध के समर्थन मूल्य में छह रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, पर्यटन पर जोर
झारखंड के चाईबासा में घास के ढेर में आग लगने से चार बच्चों की मौत
‘वंदे भारत’ बिरयानी की तरह है, आम लोगों के लिए बड़ी बात: तृणमूल सांसद
पूर्व केंद्रीय मंत्री देबेंद्र प्रधान का निधन
रायपुर में आईटीबीपी के जवान ने अधिकारी को गोली मारी, मौत
तुलसी गबार्ड ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात
पुतिन से मंगलवार को बात करेंगे ट्रंप
अमृतसर में मंदिर के बाहर विस्फोट की घटना का संदिग्ध पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया
बिहार के जहानाबाद में ‘मटका फोड़’ कार्यक्रम में झड़प, एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोग घायल
उन्होंने बताया कि इस घटना में एक पुलिस जवान समेत तीन लोग घायल हो गए। सिंह ने बताया कि इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है।
