LIVE

Odisha Train Tragedy: रेल हादसे पर बोले राहुल- सच स्वीकारने के बजाय बनाए जाते हैं बहाने

Odisha Train Tragedy: रेल हादसे पर बोले राहुल- सच स्वीकारने के बजाय बनाए जाते हैं बहाने
Odisha Train Tragedy: रेल हादसे पर बोले राहुल- सच स्वीकारने के बजाय बनाए जाते हैं बहाने

Odisha Train Tragedy: ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के न्यू यॉर्क में सोमवार को भारतीय प्रवासियों से कहा- मुझे याद है कि कांग्रेस के कार्यकाल में कांग्रेस ने रेल हादसे के पीछे अंग्रेजों की गलितयों को जिम्मेदार नहीं ठहराया था। कांग्रेस के तब मंत्री ने तब घटना की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में हमारे यहां यही दिक्कत है कि हम बहाने बनाते हैं और असलियत को कबूलने से बचते हैं।

JUN 05, 2023 08:40 IST

Odisha Train Tragedy पर जज्बाती हुए रेल मंत्रीः न्यू यॉर्क से बरसे राहुल, ममता ने भी पूछा- वंदे भारत तो 'फिट' है न?

ओडिशा ट्रेन त्रासदी को लेकर रविवार (चार जून, 2023) को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अपनी भावनाओं को काबू न कर पाए और जज्बाती हो गए। मीडिया से बात करते हुए उनका गला भर आया और वह इस दौरान दुखी नजर आए। क्षतिग्रस्त डाउन लाइन पूरी तरह ठीक होने के बाद उन्होंने पत्रकारों से रात को कहा था, "अब तक तीन गाड़ियां जा चुकी हैं। रात को कुल सात गाड़ियों को इस रूट से निकालने की योजना है। हमें यहां पर चीजों...पढ़ें, पूरी खबर।
JUN 05, 2023 08:08 IST

ट्रैक से गुजरने लगीं ट्रेनें

बालासोर में दुर्घटना वाले ट्रैक पर रेलवे ने ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है। गत शुक्रवार को यहां तीन ट्रेनें दुर्घटना का शिकार हो गईं। इस हादसमें करीब 300 लोगों की जान जा चुकी है। इस हादसे में करीब 1000 लोग जख्मी हुए।
JUN 05, 2023 08:05 IST

ओडिशा रेल हादसा : रेलवे ने सीबीआई जांच की सिफारिश की, दो रेल पटरियों की मरम्मत पूरी

रेलवे ने रविवार को बालासोर ट्रेन दुर्घटना की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की सिफारिश की है। इससे कुछ घंटे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि भीषण रेल हादसे के ‘मूल कारण’ का पता चल गया है और इस ‘आपराधिक कार्रवाई’ के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली गई है। रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन हादसे में एक तरह से चालक की गलती और प्रणाली की खराबी की संभावना से इनकार किया तथा संभावित ‘तोड़फोड़’ और ‘इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग’ प्रणाली से छेड़छाड़ का संकेत दिया। उधर, बालासोर जिले के बाहानगा बाजार में शुक्रवार को हुए भीषण रेल हादसे के बाद, पूर्वी एवं दक्षिण भारत को जोड़ने वाली मुख्य ‘ट्रंक लाइन’ से रेलगाड़ियों के क्षतिग्रस्त डिब्बे हटा दिये गये हैं तथा ट्रेन सेवा बहाल करने के लिए दो रेल पटरियों को दुरुस्त कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड ने बालासोर ट्रेन दुर्घटना की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच की सिफारिश की है जिसमें अब तक 275 लोगों की मौत हो चुकी है।
JUN 05, 2023 08:05 IST

ओडिशा रेल हादसा : केंद्रीय मंत्री ने ममता पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की आधिकारिक संख्या पर सवाल उठाने को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर रविवार को निशाना साधा और कहा कि किसी को भी इस त्रासदी पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। इससे पहले दिन में, ममता बनर्जी ने ट्रेन दुर्घटना के संबंध में रेल मंत्रालय द्वारा दिये गए आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अकेले उनके राज्य के ही 61 लोगों की मौत हुई है और 182 अब भी लापता हैं। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर शहर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ओडिशा ट्रेन दुर्घटना दिल दहला देने वाली है। हादसे में मौत के आधिकारिक आंकड़े पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री द्वारा सवाल उठाने पर उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी अपनी ‘ममता’ खो चुकी हैं। आंकड़े राज्य (ओडिशा) सरकार द्वारा दिए गए थे जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन नहीं है।”
JUN 05, 2023 08:05 IST

Odisha Train Tragedy Live Updates: श्रीलंका के राष्ट्रपति ने ओडिशा रेल हादसे पर दुख जताया

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने ओडिशा ट्रेन हादसे पर भारत सरकार और लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। दैनिक समाचार पत्र डेली मिरर में रविवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक विक्रमसिंघे ने भारत सरकार और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीलंका की दुआएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं और उनकी कामना है कि प्रभावित परिवारों को यह दुःख सहन करने की शक्ति मिले। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित कई विश्व नेताओं ने पीड़ित परिवारों और भारत सरकार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
JUN 05, 2023 06:40 IST

घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश-पुलिस

ओडिशा पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग बालासोर रेल हादसे को सांप्रदायिक रंग दे रहे हैं। यह कापी दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।
JUN 05, 2023 00:48 IST

Odisha Train Tragedy Live Updates: बालासोर में दुर्घटना प्रभावित खंड से पहली ट्रेन हुई रवाना

ओडिशा के बालासोर में दुर्घटना प्रभावित खंड से भीषण दुर्घटना के 51 घंटे बाद रविवार को रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर पहली ट्रेन रवाना हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उस मालगाड़ी को रवाना किया और इस दौरान कई मीडियाकर्मी तथा रेलवे अधिकारी भी वहां मौजूद रहे। मालगाड़ी विशाखपटनम बंदरगाह से राउरकेला इस्पात संयंत्र जा रही है और उसी पटरी पर चल रही है जहां शुक्रवार को ट्रेन दुर्घटना हुई थी।
JUN 04, 2023 22:26 IST

Odisha Train Tragedy Live Updates: झारखंड की टीम घायलों की मदद को बालासोर पहुंची

डिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे में घायल झारखंड के लोगों की मदद करने के लिए एक डॉक्टर सहित पांच लोगों की टीम राज्य से रविवार को मौके पर पहुंची। टीम का नेतृत्व कर रहे झारखंड के श्रम सचिव राजेश कुमार शर्मा ने फोन पर पीटीआई/भाषा को बताया कि टीम को अभी तक पता चला है कि हादसे में झारखंड के दो लोगों की मृत्यु हुई हे जबकि 50 लोग घायल हुए हैं।
JUN 04, 2023 20:13 IST

ओडिशा रेल हादसा : अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने जयशंकर से बात की

मेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से बात कर ओडिशा में भीषण रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। फिलहाल नामीबिया का दौरा कर रहे जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा कि इस मुश्किल समय में ऐसी भावनाओं की काफी अहमियत है। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ओडिशा रेल दुर्घटना पर अपनी एकजुटता और सहानुभूति व्यक्त करने के लिए फोन करने को लेकर विदेश मंत्री ब्लिंकन का शुक्रिया। इस कठिन समय में ऐसी भावनाओं का बहुत महत्व है।’’
JUN 04, 2023 19:15 IST

बालासोर रेल हादसे मामले में CBI जांच की सिफारिश

Odisha Rail Accident Update: ओडिशा रेल हादसे मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने रविवार शाम को एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए इसकी घोषणा की है। बता दें कि ओडिशा के बालासोर में हुआ रेल हादसे में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। साथ है सैकड़ों घायल हैं। ओडिशा के अस्पतालों में लावारिश लाशों का ढेर लगा है।
JUN 04, 2023 18:27 IST

Odisha Train Tragedy Live Updates: दुर्घटना में माता-पिता को खोने वाले बच्चों को मुफ्त शिक्षा देगा अडाणी समूह

अरबपति कारोबारी गौतम अडाणी ने रविवार को ओडिशा में हुए रेल हादसे को बेहद विचलित करने वाला बताया और इस घातक दुर्घटना में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को मुफ्त स्कूली शिक्षा देने की पेशकश की। अडाणी ने एक ट्वीट मे कहा कि पीड़ितों और उनके परिवारों की मदद करना तथा बच्चों को बेहतर कल देना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने ट्वीट किया, ''उड़ीसा की रेल दुर्घटना से हम सभी बेहद व्यथित हैं। हमने फैसला लिया है कि जिन मासूमों ने इस हादसे में अपने अभिभावकों को खोया है, उनकी स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी अडाणी समूह उठाएगा।''
JUN 04, 2023 17:26 IST

Odisha Train Tragedy Live Updates: बांग्लादेश के राजनयिक ने ओडिशा के अस्पतालों का किया दौरा

बांग्लादेश के वरिष्ठ राजनयिक शेख मार्फत अली इस्लाम ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना में घायल बांग्लादेशी यात्रियों को राजनयिक सहायता प्रदान करने के लिए रविवार को यहां स्थित सोरो अस्पताल का दौरा किया। इस्लाम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कुछ बांग्लादेशी यात्रियों का ओडिशा के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है, लेकिन दुर्घटना में उस देश के किसी भी नागरिक की मौत की सूचना नहीं है।
JUN 04, 2023 17:25 IST

Odisha Train Tragedy Live Updates: बालासोर ट्रेन दुर्घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में आरोप प्रत्यारोप

ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जुबानी जंग रविवार को तेज हो गयी। तृणमूल कांग्रेस ने जहां रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा मांगा, वहीं भाजपा ने याद दिलाया कि ममता बनर्जी के रेल मंत्री रहते हुए भी ट्रेन दुर्घटनाएं हुई थीं। तृणमूल के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने रविवार को ट्वीट किया कि बालासोर ट्रेन हादसा बताता है कि टक्कर रोधी उपकरणों को ट्रेनों में नहीं लगाया गया था और इनकी तुलना रेल भवन में बनर्जी के कार्यकाल में हुई दुर्घटनाओं से नहीं की जा सकती है। घोष ने ट्वीट किया, ‘‘बालासोर ट्रेन दुर्घटना को ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। बालासोर ट्रेन दुर्घटना टक्कर-रोधी उपकरणों की कमी को उजागर करती है, जबकि ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस हादसे में नक्सली गतिविधियां शामिल थीं, जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सक्रिय उपायों और रणनीतिक दृष्टिकोण के कारण अब अतीत की बात हो चुकी है।’’तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को वैष्णव के इस्तीफे की मांग की थी, जिससे नाराज भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने अपने ट्विटर हैंडल पर पलटवार किया था, ‘‘पिशी (बुआ) एक ट्रेन दुर्घटना के बाद रेल मंत्री के रूप में : -‘‘ कभी कभी काम करने से मानव त्रुटि हो जाता है’’... जो लोग कांच के घरों में रहते हैं उन्हें पत्थर नहीं फेंकना चाहिए और यहां आप अपने कांच के घर के अंदर से पत्थर फेंक रहे हैं।’’
JUN 04, 2023 16:35 IST

Odisha Train Tragedy Live Updates: कांग्रेस ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग की

कांग्रेस ने ओडिशा रेल हादसे को लेकर रविवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग की और आरोप लगाया कि उनका ‘‘प्रचार पाने का हथकंडा’’ भारतीय रेलवे की ‘‘गंभीर कमियों, आपराधिक लापरवाही और सुरक्षा की पूर्ण उपेक्षा’’ पर भारी पड़ गया। विपक्षी दल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने भारतीय रेलवे और लोगों के बीच जो ‘‘अव्यवस्था’’ पैदा की है, उसकी उन्हें जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
JUN 04, 2023 15:37 IST

Odisha Train Tragedy Live Updates: तमिलनाडु के आठ यात्रियों से संपर्क नहीं हो सका : राज्य सरकार

कोरोमंडल एक्सप्रेस में आरक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले तमिलनाडु के 127 लोगों में से आठ लोगों से संपर्क नहीं हो सका, जबकि शेष सभी यात्री सुरक्षित हैं। राज्य सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओडिशा के बालासोर जिले के बाहानगा बाजार क्षेत्र में हुए भीषण रेल हादसे में अभी तक राज्य के किसी भी व्यक्ति की मौत और गंभीर रूप से घायल होने की कोई खबर नहीं है।
JUN 04, 2023 14:33 IST

Odisha Train Tragedy Live Updates: सिर्फ कोरोमंडल हुई थी शिकार- रेलवे बोर्ड, 139 हेल्पलाइन नंबर जारी

ओडिशा रेल हादसे के बाद रेलवे बोर्ड की ओर से रविवार को प्रेसवार्ता की गई। रेलवे बोर्ड की सदस्य ऑपरेशन एंड बिजनेस डेवलपमेंट जया वर्मा सिन्हा ने बताया, रेलवे ने हादसे के बाद सबसे पहले राहत और बचाव कार्य किया उसके बाद मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया, बहानागा...पढ़ें, पूरी खबर।
JUN 04, 2023 14:13 IST

बालासोर रेल हादसा: उत्तर पश्चिम रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए भीषण रेल हादसे के मद्देनजर उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। एक प्रवक्‍ता ने बताया कि यात्री या आमजन संबंधित जानकारी/सूचनाएं हेल्पलाइन नंबर 0141-2725806 व 0141-2725804 से प्राप्त कर सकते हैं। ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को कोरोमंडल एक्सप्रेस तथा यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस व मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। राजस्‍थान के राज्यपाल कलराज मिश्र व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हादसे पर शोक जताया है।
JUN 04, 2023 13:31 IST

Odisha Train Accident का 'कवच' से नहीं कोई लेना-देनाः बोले रेल मंत्री

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि ओडिशा के बालासोर जिले में ट्रेन हादसे की असल वजह की पहचान कर ली गई है और हादसे से प्रभावित हुई पटरियों की सामान्य सेवाओं के लिए बुधवार तक मरम्मत कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हादसे की वजह ‘प्वाइंट मशीन’ और ‘इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग’ प्रणाली से संबंधित है। वैष्णव ने इस घटना का ‘कवच’ प्रणाली से कोई संबंध होने से इनकार किया। रेलवे अपने नेटवर्क में ‘कवच’ प्रणाली उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में है, ताकि रेलगाड़ियों के आपस में टकराने से होने वाले हादसों को रोका जा सके। गौरतलब है कि बालासोर में बाहानगा...पढ़ें, पूरी खबर।
JUN 04, 2023 12:54 IST

Odisha Train Tragedy Live Updates: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे का मामला

ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट मे एक जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज की अध्यक्षता में एक जांच आयोग के गठन की मांग की गई है। याचिका में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ आयोग का गठन करने की भी मांग की गई, जिसमें तकनीकी सदस्य शामिल हों और जो रेलवे प्रणाली में वर्तमान जोखिम और सुरक्षा मापदंडों का विश्लेषण और समीक्षा करें और सुझाव दें। सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल तिवारी ने यह याचिका दाखिल की है।
JUN 04, 2023 12:08 IST

Odisha Train Tragedy Live Updates: मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बालासोर के पास बाहानगा बाजार में हुए रेल हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को रविवार को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। यह सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा कि मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की, जबकि हादसे में घायल हुए लोगों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। पटनायक ने शनिवार को दुर्घटनास्थल का जायजा लिया था। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की थी और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।