Odisha Train Accident: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया अनुग्रह राशि का ऐलान और दिए उच्च-स्तरीय जांच के आदेश

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 3, 2023, 07:32 AM IST

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में 230 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। करीब 900 लोग घायल हो गए। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया और साथ ही उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए।

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के बीच शुक्रवार की शाम भीषण टक्कर हो गई। इस भयानक ट्रेन हादसे में अब तक 233 लोगों के मरने की सूचना है। जबकि करीब 900 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार देर रात ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। घटना पर एएनआई से बात करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी और घटना की खबर उनके मंत्रालय तक पहुंचने के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।

Ashwini Vaishnav on Odisha Train Accident, Balasore train accident, Coromandel Express accident

Odisha Train Accident: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिये जांच के आदेश

ये भी पढ़ें- Odisha Train Accident Live Updates

End of Feed