Odisha Train Accident: कैसे हुआ बालासोर ट्रेन हादसा, सामने आई वजह? जगा रेलवे, उठाया ये कदम

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 10, 2023, 11:15 PM IST

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए तीन ट्रेनों की टक्कर वजह सामने आ गई है। इसके बाद भारतीय रेलवे ने सभी सिग्नलिंग रूम को डबल लॉक करने का आदेश दिया। प्रारंभिक जांच से एक पहलू सामने आया है।

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में दो यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी की टक्कर में 280 से अधिक लोगों की मौत के बाद भारतीय रेलवे सबक लेते हुए सुरक्षा तंत्रों को मजबूत करने का हर संभव कदम उठा रहा है। रेलवे बोर्ड ने शनिवार को ट्रेन के परिचालन संबंधी तंत्र, रिले हट हाउसिंग सिग्नलिंग और लेवल-क्रॉसिंग के दूरसंचार उपकरण और प्वाइंट व ट्रैक सर्किट सिग्नल के साथ सभी रिले रूम के लिए डबल-लॉक व्यवस्था का आदेश दिया। रेलवे जोन के लिए कई निर्देश जारी किए गए हैं। रेलवे ने आदेश में संकेत दिया कि रिले रूम तक पहुंच के कारण सिग्नलिंग व्यवस्था में हस्तक्षेप हुआ,जिससे कोरोमंडल एक्सप्रेस बालासोर में लूप लाइन में चली गई और एक खड़ी मालगाड़ी को टक्कर मारने से टकरा गई। जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ।

Odisha Balasore Train Acciden reason

Balasore train Accident reason: ओडिशा ट्रेन हादसे की एक वजह सामने आई (तस्वीर-PTI)

इंटरलॉकिंग सिस्टम में छेड़छाड़ के पर्याप्त सबूत

रेलवे के सीनियर अधिकारियों ने कहा कि यह दिखाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं कि इंटरलॉकिंग सिस्टम के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ की गई थी, इसलिए अब इस तंत्र को हस्तक्षेप-रोधी बनाना है। एक अधिकारी ने कहा कि यह डबल लॉकिंग सुनिश्चित करेगा कि कोई भी बिना अनुमति के इन स्थानों पर नहीं पहुंच सकता है।

End of Feed