Odisha Train Accident: ओडिशा में एक बार फिर से ट्रेन हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार कटक में एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए है। इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई है। बी-6 से बी-14 तक की बोगियां पटरी से उतर गई हैं। ट्रेन की बोगियां पटरी से उतरकर पास के जंगल और खेतों में जा गिरी हैं। नतीजतन, कई यात्री ट्रेन से कूद गए। रेलवे ने बताया है कि इस लाइन पर चलने वाली अन्य ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ओडिशा में गुवाहाटी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतर जाने से 1 व्यक्ति की मौत होने की खबर सामने आई है।
कटक में एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे
बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और असम के दो लोगों सहित आठ अन्य घायल हो गए। प्रभावित हिस्से पर मरम्मत का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।
ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश में ट्रेन हादसा, भारी लोडिंग के कारण गर्डर से टकराई मालगाड़ी, ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से रेल सेवाएं बाधित
कामाख्या एक्सप्रेस पटरी से उतरी
रिपोर्ट्स के अनुसार ओडिशा के चौद्वार के पास कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। बताया जा रहा है कि चौद्वार इलाके में मंगुली के पैसेंजर हॉल्ट के पास ट्रेन पटरी से उतर गई। ट्रेन के कम से कम 11 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। पटरी से उतरने की घटना सुबह 11.54 बजे हुई।
बचाव कार्य में जुटा रेलवे
रेलवे की ओर से दुर्घटना राहत और चिकित्सा राहत ट्रेन को भी घटनास्थल पर भेजा गया है। प्रभावित ट्रेन के फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
ओडिशा ट्रेन हादसा हेल्पलाइन नंबर
- भुवनेश्वर 8455885999
- कटक में हेल्पलाइन नंबर – 8991124238
