देश

आंध्र प्रदेश में ट्रेन हादसा, भारी लोडिंग के कारण गर्डर से टकराई मालगाड़ी, ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से रेल सेवाएं बाधित

Train Accident in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में अनकापल्ली से विशाखापट्टनम जा रही मालगाड़ी भारी लोडिंग के कारण गर्डर से टकरा गई। इस कारण ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हो गया और रेल सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित हो गईं। हालांकि ट्रेनें दूसरे ट्रैक से गुजर रही हैं।

Image

आंध्र प्रदेश में ट्रेन हादसा

Photo : ANI

Train Accident in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली से आज एक ट्रेन एक्सीडेंट की घटना सामने आई है। जहां एक मालगाड़ी गर्डर से टकरा गई। भारी लोडिंग के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि इसमें कोई जनहानि की सूचना नहीं है। लेकिन हादसे के कारण रेलवे का ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। जिस कारण ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित हो गई हैं।

अनकापल्ली से विशाखापट्टनम जा रही थी ट्रेन

जानकारी के मुताबिक यह मालगाड़ी अनकापल्ली से विशाखापट्टनम जा रही थी। इसी दौरान भारी लोड़िंग के कारण मालगाड़ी की टक्कर गर्डर से हो गई। जिस कारण ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया और यह ट्रेन अनकापल्ली के पास रुक गई।

ट्रेन सेवाओं पर पड़ा असर

इस हादसे के बाद ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण अनकापल्ली और विशाखापट्टनम के बीच ट्रेन सेवाएं अस्थाई रूप से बाधित हो गई। हालांकि ट्रेनें बिना किसी बड़ी रुकावट के दूसरे रेलवे ट्रैक से गुजर रही हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article