देश

पहलगाम आतंकी हमले में ओडिशा के पर्यटक की मौत; पत्नी और बच्चे संग मना रहा था छुट्टियां

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में ओडिशा के एक पर्यटक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पर्यटक का नाम प्रशांत सत्पथी बताया जा रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों ने निहत्थे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिसमें कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई।

Image

ओडिशा के पर्यटक की मौत

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में ओडिशा के एक पर्यटक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पर्यटक का नाम प्रशांत सत्पथी बताया जा रहा है, जो अपनी पत्नी और आठ साल के बेटे के साथ छुट्टियां मनाने के लिए पहलगाम गए थे।

आतंकियों ने अंधाधुंध चलाई गोलियां

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों ने निहत्थे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिसमें कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 लोग घायल हो गए। इस हमले में ओडिशा के पर्यटक प्रशांत सत्पथी की भी मौत हो गई। प्रशांत सत्पथी बालासोर जिले के इशानी गांव के निवासी थे, जो अपने परिवार संग छुट्टियां मनाने आए थे।

सूत्रों ने बताया कि अचानक हुए हमले में प्रशांत सत्पथी की गोली लगने से मौत हो गई। अनंतनाग पुलिस ने जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा स्थापित हेल्पलाइन के माध्यम से विवरण की पुष्टि करने के बाद ओडिशा के पर्यटक की मौत की पुष्टि की।

मौत की नींद सो गए सत्पथी

प्रशांत सत्पथी अपने परिवार संग सुकून भरी छुट्टियां मनाने के लिए पहलगाम गए थे, लेकिन एक विनाशकारी त्रासदी ने उन्हें लील लिया। प्रशांत सत्पथी अपने पीछे पत्नी और आठ साल के बेटे को छोड़ गए जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

आतंकी हमले की जांच करेगी NIA

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी। बता दें कि एनआईए बुधवार को हमले वाले क्षेत्र जाएगी और बारीकी से घटनास्थल की जांच करेगी। हालांकि, निहत्थों पर गोलियां चलाने वाले आतंकवादियों के अनंतनाग के जंगलों में भागने की आशंका जताई जा रही है जिसको लेकर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article