ओडिशा में पाठ्यपुस्तकों में ब्लंडर पर बवाल, शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड के इस्तीफे पर अड़े छात्र-CJP ने दिया सत्याग्रह को समर्थन

ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में गलतियों को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। Navnirman Yuva Chhatra Sangathan के सत्याग्रह को CJP का समर्थन मिला है और शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है।

'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने अपने 'स्कूल ठीक करो' अभियान को एक और BJP शासित राज्य तक पहुंचाया है। CJP के सह-संयोजक सौरव दास ने ओडिशा के कम से कम तीन स्कूलों का निरीक्षण किया और राज्य की स्कूली पाठ्यपुस्तकों में गलतियों को लेकर हफ्तों से चल रहे विरोध-प्रदर्शनों का समर्थन करते हुए शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड के इस्तीफे की मांग की।

cjp

CJP के सह-संयोजक सौरव दास

'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने अपने प्रमुख नेताओं में से एक के जरिए BJP शासित ओडिशा में निरीक्षण अभियान चलाकर अपने 'स्कूल ठीक करो' अभियान के दायरे में एक और राज्य को शामिल किया है। CJP का यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब 'नवनिर्माण युवा छात्र संगठन' (NYCS) ने अपना आंदोलन तेज़ कर दिया है और ओडिशा विधानसभा का घेराव करने की योजना की घोषणा की है।

End of Feed