Odisha News: दही बड़ा बना जहर! ओडिशा के जाजपुर में फूड पॉइजनिंग से 58 लोग बीमार, एक महिला की मौत

ओडिशा के जाजपुरा में से दूषित दही बड़ा खाने से 58 लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए, जबकि एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। प्रभावित लोगों में बच्चे और वयस्क दोनों शामिल हैं, जिनमें कई को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमार होने वालों में बच्चे और बड़े दोनों शामिल हैं। जाजपुर के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी यानी CDMO के अनुसार, प्रभावित लोगों में 25 बच्चे और 27 वयस्क शामिल हैं। वहीं, 6 लोगों का इलाज गांव में ही चल रहा है।

ओडिशा के जाजपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित रूप से दूषित दही बड़ा खाने से 58 लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए, जबकि एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बीमार होने वालों में 27 बच्चे भी शामिल हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

dahi bada

जाजपुरा में से दूषित दही बड़ा खाने से 58 लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए। AI IMAGE

यह घटना जाजपुर जिले के दशरथपुर ब्लॉक के पतापुर गांव की है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे से 9:30 बजे के बीच गांव के कई लोगों ने एक सड़क किनारे ठेले से दही बड़ा खाया था। कुछ ही देर बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।

End of Feed