अश्लील वीडियो मामला: प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

कर्नाटक के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना को आज (31 मई) तड़के बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशल एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Prajwal Revanna Arrested: अश्लील वीडियो मामले में प्रज्वल रेवन्ना को 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। प्रज्वल आज ही बेंगलुरू लौटा था और उसे एसआईटी ने एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद प्रज्वल की कोर्ट में पेशी हुई जिसके बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। रेवन्ना पर कई महिलाओं के यौन शोषण का आरोप है और इस मुद्दे पर चुनाव के दौरान खूब हंगामा मचा था।

Prjwal Revanna

प्रज्वल रेवन्ना

शुक्रवार तड़के एयरपोर्ट से गिरफ्तार

कर्नाटक के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना को आज (31 मई) तड़के बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशल एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रज्वल पर सैकड़ों महिलाओं के यौन उत्पीड़न करने और उसका वीडियो बनाने का आरोप है। पुलिस ने बड़ी संख्या में अश्लील वीडियो बरामद किए थे। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले रेवन्ना के वीडियो वायरल हो गए थे। पुलिस से बचकर वह जर्मनी भाग गया था।

End of Feed