देश

Nuh News: नूंह में आज से खुल रहे स्कूल, हरियाणा रोडवेज की सेवा भी होगी बहाल; घर पर जुमे की नमाज अदा करने की अपील

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2023, 07:45 AM IST

Nuh News: नूंह के जिला मजिस्ट्रेट धीरेंद्र खड़गटा ने गुरुवार को जारी किए गए एक आदेश में कहा- "क्षेत्र में सामान्य स्थिति को देखते हुए 11 अगस्त से सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने का निर्णय लिया गया है। इसी तरह, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की बस सेवाएं भी 11 अगस्त से पूरी तरह से बहाल कर दी जाएंगी।

Image

नूंह में आज से खुल रहे स्कूल

Photo : PTI

Nuh News: नूंह में धीरे-धीरे जन जीवन सामान्य होता दिख रहा है। नूंह में आज से स्कूल सहित अन्य शैक्षणिक संस्थान खुल रहे हैं। साथ ही परिवहन व्यवस्था को भी पूरी तरह से आज शुरू कर दिया जाएगा। नूंह के उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि सांप्रदायिक हिंसा के कारण एक सप्ताह तक बंद रहने के बाद, नूंह में स्कूल और शैक्षणिक संस्थान शुक्रवार को खुलेंगे। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी।

कर्फ्यू में ढील

नूंह के जिला मजिस्ट्रेट धीरेंद्र खड़गटा ने गुरुवार को जारी किए गए एक आदेश में कहा- "क्षेत्र में सामान्य स्थिति को देखते हुए 11 अगस्त से सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने का निर्णय लिया गया है। इसी तरह, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की बस सेवाएं भी 11 अगस्त से पूरी तरह से बहाल कर दी जाएंगी। शुक्रवार को कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। नूंह, तावड़ू, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका व पिनगवा और नगीना ब्लॉक के नगर निगम क्षेत्र में एटीएम कर्फ्यू में ढील के दौरान खुले रहेंगे।"

घर पर नमाज पढ़ने की अपील

इसके अलावा खड़गटा ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से अपील की कि वे लोगों को जुमे की नमाज अपने घरों पर ही अदा करने के लिए प्रोत्साहित करें। निकटवर्ती गुरुग्राम जिले में, जमीयत उलेमा के अध्यक्ष मुफ्ती सलीम कासमी ने लोगों से किसी भी खुले स्थान पर जुमे की नमाज अदा न करने की अपील की और उन्हें मस्जिदों या अपने घरों में इबादत करने के लिए कहा।

हिंसा में 6 लोगों की मौत

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ब्रज मंडल यात्रा पर 31 जुलाई को भीड़ के हमला करने के बाद मुस्लिम बहुल नूंह में हुई झड़पों में दो होम गार्ड और एक मौलवी समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। गुरुग्राम में भी छिटपुट हिंसक घटनाएं दर्ज की गई थीं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?