देश

'बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ खड़े हों'...ऐसा बैग लेकर संसद पहुंची प्रियंका गांधी-Video

वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी खासी सुर्खियां बटो रही हैं इसी क्रम में वो 'बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ खड़े हों' लिखा थैला लेकर संसद पहुंची उनके साथ कई अन्य कांग्रेस सदस्य भी थे।

Image

बैग पर 'बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हों' लिखा था

Photo : ANI

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य सांसदों ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय तथा दूसरे अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार के खिलाफ मंगलवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया और सरकार से उनके लिए न्याय की मांग की।उन्होंने अपने हाथ में थैला भी ले रखा था जिस पर 'बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हों' लिखा हुआ था।

प्रियंका गांधी और कई अन्य सांसद संसद भवन में 'मकर द्वार' के निकट एकत्र हुए और 'केंद्र सरकार जवाब दो' और 'वी वांट जस्टिस' के नारे लगाए। कांग्रेस ने सोमवार को भी इस विषय को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया था।

केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान भी यह विषय उठाया था। वह सोमवार को फलस्तीनी लोगों के समर्थन में फलस्तीन लिखा हुआ हैंडबैग लेकर संसद पहुंची थीं।

संसद में 'फलस्तीन' लिखा हैंडबैग लेकर संसद पहुंची प्रियंका गांधी

इससे एक दिन पहले कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी सोमवार को संसद में एक ऐसा बैग लेकर पहुंची थीं जिस पर विवाद खड़ा हो गया उन्होंने अपने कंधे पर 'फिलिस्तीन' लिखा हुआ बैग टांगा रखा था।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा फलस्तीन के लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए सोमवार को एक ऐसे हैंडबैग के साथ संसद पहुंची जिस पर 'फलस्तीन' लिखा हुआ था।वह कई मौकों पर गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाती और फलस्तीनियों के साथ एकजुटता व्यक्त करती रही हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article