Parliament Canteen:अब संसद भवन की कैंटीन में मिलेगी बाजरे की खिचड़ी, ज्वार का उपमा, कंगनी के लड्डू

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 30, 2023, 10:33 PM IST

संसद भवन की कैंटीन में देश के विभिन्न इलाकों में प्रचलित मोटे अनाज से बने व्यंजन को खाने की सूची में शामिल किया गया है। यह पहल ऐसे समय में शुरू की गई है जब रविवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में अपने संबोधन में मोटे अनाज के महत्व को रेखांकित किया था।

Millet in Parliament Canteen: संसद भवन की कैंटीन में अब खाने की सूची में ज्वार उपमा से लेकर बाजरे की खिचड़ी, रागी के लड्डू, बाजरे का चूरमा के अलावा बाजरे की राब और रागी मटर के शोरबे जैसे मोटे अनाज से बने ढेरों व्यंजनों को शामिल किया जाएगा।

Parliament canteen

संसद भवन की कैंटीन में अब खाने की सूची में कई चीजें शामिल की गई हैं (प्रतीकात्मक फोटो)

सरकार द्वारा मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 31 जनवरी से प्रारंभ हो रहे बजट सत्र से सांसदों, कर्मचारियों एवं आगंतुकों के लिये कैंटीन में रागी, ज्वार, बाजरा, राजगीरा, कंगनी आदि से बने व्यंजन परोसने की व्यवस्था की है।

End of Feed