Canada Diplomat Expelled: भारत ने की जवाबी कार्रवाई, कनाडा के राजनयिक को किया निष्कासित

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 19, 2023, 11:24 AM IST

भारत ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस आरोप को बेतुका और प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया कि हरदीप निज्जर में उसका हाथ है।

Canadian Diplomat Expelled: कनाडा द्वारा भारतीय राजनयिक को निकाले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब भारत ने जवाबी कार्रवाई में कनाडा के एक वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित कर दिया है। इससे पहले भारत ने आज कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस आरोप को बेतुका और पहले से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया कि जून में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में मे कोई भूमिका निभाई थी।

Justin Trudaeu

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो

विदेश मंत्रालय ने लिखा

भारत ने कनाडा के राजयनिक को निष्कासित किया। आज कनाडा के उच्चायुक्त को भारत ने तलब किया और उसके राजनयिक को निष्कासित करने का फैसला सुनाया। राजनयिक को अगले पांच दिनों के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। ये फैसला कनाडा के राजनयिक भारत विरोधी गतिविधियों और हमारे आंतरिक मामलों में उनकी संलिप्तता के बारे में चिंता जाहिर करते हुए उठाया गया है।

End of Feed