Punjab:अब मुंबई के कारोबारियों को पंजाब में निवेश के लिए उत्साहित करेंगे CM भगवंत मान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 23, 2023, 04:47 PM IST

investment in Punjab: पंजाब के औद्योगिक विकास को और बढ़ावा देने के लिए प्रसिद्ध उद्यमियों को राज्य में निवेश करने के लिए प्रेरित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को मुंबई पहुँचे।

KEY HIGHLIGHTS

  • कारोबारियों के साथ मुलाकात कर पंजाब में निवेश के लिए देंगे न्योता
  • हम पंजाब में कारोबार अनुकूल माहौल देने के लिए वचनबद्ध- भगवंत मान
  • पंजाब में फ़िल्म सिटी बनाने के लिए बड़े प्रोडक्शन हाऊस के साथ करेंगे मुलाकात

इस दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री निवेश के लिए व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल और प्रमुख कंपनियों के प्रबंधकों के साथ मुलाकात करेंगे। वह प्रमुख सैक्टरों में रणनीतिक तालमेल के लिए प्रमुख कारोबारियों के साथ मुलाकात करेंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान अगले महीने एस. ए. एस. नगर, मोहाली में होने वाले इनवैस्ट पंजाब सम्मेलन में शामिल होने के लिए उद्योगपतियों को पंजाब का दौरा करने का न्योता भी देंगे।

Bhagwant Mann in Mumbai

मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को मुंबई पहुँचे

इस दौरान मुंबई पहुँचने पर मुख्यमंत्री ने पंजाब को देश के औद्योगिक केंद्र के तौर पर उभारने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस बड़े कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य को औद्योगिक विकास के सर्वोच्च स्तर पर ले जाने के लिए पहले ही सार्थक प्रयास कर रही है।

End of Feed