देश

Maharashtra Governor: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी छोड़े पद, PM मोदी से हो गई है बात

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 23, 2023, 05:59 PM IST

Maharashtra Governor: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्यपाल पद से हटने के अपने फैसले के बारे में बता दिया है। कोश्यारी ने कहा कि वो अपना शेष जीवन पढ़ने-लिखने में बिताने की इच्छा रखते हैं। भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र में कई विवादों में भी रहे हैं।

Image

महाराष्ट्र के राज्यपाल छोड़ेगे अपना पद

Photo : Twitter

Maharashtra Governor: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जल्द ही पद छोड़ सकते हैं। उन्होंने इसकी इच्छा पीएम मोदी से जता दी है। उन्होंने कहा कि वो राज्यपाल का पद छोड़कर, अपना शेष जीवन पढ़ने लिखने में बिताना चाहते हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा- "मैंने राज्यपाल के पद से हटने की इच्छा व्यक्त की है।"

क्या कहा कोश्यारी ने

विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि कोश्यारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुंबई यात्रा के दौरान पद छोड़ने और अपना शेष जीवन पढ़ने-लिखने में बिताने की इच्छा व्यक्त की है। राजभवन द्वारा जारी एक बयान में, राज्यपाल कोश्यारी ने कहा- "महाराष्ट्र जैसे महान राज्य - संतों, समाज सुधारकों और वीर सेनानियों की भूमि के राज्य सेवक या राज्यपाल के रूप में सेवा करना मेरे लिए एक पूर्ण सम्मान और सौभाग्य की बात थी।"

पीएम मोदी से बात

कोश्यारी ने आगे लिखा- "महाराष्ट्र की जनता से मिले प्यार और स्नेह को मैं कभी नहीं भूल सकता। माननीय प्रधानमंत्री की हाल की मुंबई यात्रा के दौरान, मैंने उन्हें सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होने और अपना शेष जीवन पढ़ने, लिखने और अन्य गतिविधियों में बिताने की अपनी इच्छा से अवगत कराया है। मुझे माननीय प्रधान मंत्री से हमेशा प्यार और स्नेह मिला है और मुझे इस संबंध में भी ऐसा ही मिलने की उम्मीद है।"

विवादों से नाता

बता दें कि महाराष्ट्र राज्यपाल के तौर पर कोश्यारी कुछ विवादों में भी फंसे हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज और सावित्रीबाई पर दिए गए उनके बयान पर काफी विरोध हुआ था। शिवसेना ने उनसे इस्तीफा तक मांगा था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article