पेशाब करने वाले केस में अब एयर इंडिया ने भी की कार्रवाई, 1 पायलट, चार क्रू डी रोस्टर

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jan 7, 2023, 02:04 PM IST

शंकर मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद एआई फ्लाइट 102 के एक पायलट और चार क्रू को डी रोस्टर किया है। यानी कि वो जांच तक फ्लाइट पर सेवा नहीं दे पाएंगे। इन सबके बीच एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्शन ने कहा कि मामले को और अच्छी तरह से संभाला जा सकता था।

एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 102 में पेशाब करने वाले आरोपी शंकर मिश्रा की गिरफ्तारी हो चुकी है। दिल्ली पुलिस ने उन्हें बेंगलुरु से गिरफ्तार किया। उसके बाद एयर इंडिया प्रबंधन ने उस उड़ान के पायलट और चार क्रू को जांच होने तक डीरोस्टर किया है यानि की प्लेन पर सेवा नहीं दे सकेंगे। इन सबके बीच सीईओ कैंपबेल विल्शन ने कहा कि मामले को और बेहतर ढंग से संभाला जा सकता था। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।

air india flight

एयर इंडिया ने पेशाब वाले केस में की कार्रवाई

अच्छे से हैंडल हो सकता था

कैंबेल विल्शन का कहना है कि इस बात ती जांच की जा रही है क्या स्टॉफ की तरफ से कोई खामी तो नहीं रह गई थी। खासतौर से फ्लाइट में शराब को सर्व करने में किसी तरह की खामी या शिकायत को दर्ज करने में किसी तरह की अनदेखी तो नहीं हुई। एयर इंडिया के सीईओ ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को बेहतर तरीके से कैसे संभाला जा सकता है, इसे मजबूत करने और सुधारने के लिए कदम उठाए जा चुके हैं। इन कदमों में घटनाओं और अनियंत्रित यात्रियों से निपटने के लिए कर्मचारियों की जागरूकता और नीतियों के अनुपालन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक शिक्षा कार्यक्रम शुरू करना और प्रभावित लोगों की सहानुभूतिपूर्वक सहायता करने के लिए चालक दल को बेहतर ढंग से सुसज्जित करना शामिल है।

End of Feed