CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का महाभियोग प्रस्ताव, दोनों सदनों में दिया नोटिस!

देश की विपक्षी पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव के लिए नोटिस दे दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में नोटिस दिया गया है।

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर ली है। PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि संसद के दोनों सदनों में विपक्ष की ओर से महाभियोग प्रस्ताव से संबंधित नोटिस सौंप दिए गए हैं। विपक्ष का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार सत्ताधारी दल बीजेपी की मदद कर रहे हैं और विपक्ष के खिलाफ काम कर रहे हैं।

motion for removal of cec gyanesh kumar.

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष ने संसद में दिया नोटिस

विपक्ष ने महाभियोग पर क्या कहा?

TMC सांसद सौगत रॉय ने इसे लेकर कहा, "संविधान के अनुसार, CEC को हटाने की प्रक्रिया वैसी ही है जैसी सुप्रीम कोर्ट के किसी जज को हटाने की होती है। कम से कम 100 लोकसभा सांसदों और 50 राज्यसभा सांसदों को इस पर हस्ताक्षर करने होंगे... जजों की जांच अधिनियम, 1968 के तहत नियमों के अनुसार, यदि सब कुछ सही पाया जाता है, तो तीन सदस्यों वाली एक समिति बनाई जाएगी, और वह समिति यह तय करेगी कि इस पर चर्चा की जाएगी या नहीं... हमारा नोटिस कानून के अनुसार है, और एक समिति बनाई जानी चाहिए। मुख्य आरोप यह है कि उन्होंने लोगों के वोट देने के अधिकार को छीन लिया है; मतदाता सूची से कई नाम हटा दिए गए हैं। यह पूरी तरह से गलत है..."

End of Feed