करीब 200 पूर्व सांसदों ने खाली नहीं किया सरकारी बंगला, अब भेजा गया नोटिस! आगे होगी बेदखली

हारे हुए कई सांसदों ने अपना बंगला अभी तक खाली नहीं किया है। जिसके बाद उन्हें नोटिस जारी किया गया है। करीब 200 सांसदों को नोटिस जारी किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्मृति ईरानी ने खाली किया बंगला
  • कई और पूर्व मंत्रियों ने खाली किए बंगले
  • कई सांसदों ने खाली नहीं किया बंगला

लोकसभा चुनाव को खत्म हुए एक महीने से ऊपर हो चुके हैं, लेकिन इतने दिनों बाद भी हारे हुए सांसद बंगला छोड़ने को तैयार नहीं है। जिसके बाद अब उन्हें बंगला खाली करने के लिए नोटिस भेजा गया है। पीटीआई को सूत्रों के साथ मिली जानकारी के अनुसार बंगला खाली नहीं करने वाले पूर्व सांसदों की संख्या करीब 200 है।

govt bungalow delhi

दर्जनों पूर्व सांसदों को बंगला खाली करने का नोटिस (प्रतीकात्मक फोटो)

End of Feed