Holi 2025: उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (URMU) ने बुधवार को होली मिलन समारोह एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना और उनके योगदान को सम्मानित करना था।
होली मिलन समारोह
महिला कर्मचारियों हुईं शामिल
कार्यक्रम में उत्तरीय रेलवे के विभिन्न विभागों की महिला कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। महामंत्री बी. सी. शर्मा ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर दिल्ली पुलिस द्वारा सेल्फ-डिफेंस प्रशिक्षण आयोजित किया गया, साथ ही महिला कर्मचारियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
होली मिलन कार्यक्रम
होली मिलन समारोह में रंगों के साथ उल्लास का माहौल रहा, जहां सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस आयोजन ने महिलाओं की सामाजिक स्थिति को मजबूत करने और उनके अधिकारों व सम्मान को बढ़ावा देने का सकारात्मक संदेश दिया।
