Sahara Group को राहत नहींः SEBI ने कर दिया साफ- सुब्रत रॉय के निधन के बाद भी जारी रहेगा केस

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 16, 2023, 02:01 PM IST

दरअसल, सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 75 साल के थे। रॉय ने खुदरा, रियल एस्टेट और वित्तीय सेवा क्षेत्रों में एक विशाल व्यापारिक साम्राज्य खड़ा किया था। हालांकि, वह बड़े विवाद के केंद्र में भी रहे और उन्हें समूह की कंपनियों के संबंध में कई नियामक और कानूनी लड़ाइयों का सामना करना पड़ा था।

सहारा के संस्थापक सुब्रत रॉय के निधन के बाद भी उनके समूह को रियायत और राहत नहीं मिलेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने साफ कर दिया है कि उनकी मृत्यु के बाद भी केस जारी रहेगा।

sebi sahara

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

गुरुवार (16 नवंबर, 2023) को सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच ने बताया कि रॉय के निधन के बाद भी पूंजी बाजार नियामक समूह के खिलाफ मामला जारी रखेगा। यह टिप्पणी उन्होंने फिक्की के एक कार्यक्रम से इतर बुच ने पत्रकारों से बात करते हुए की। उनके मुताबिक, सेबी के लिए यह मामला एक इकाई के आचरण से जुड़ा है और यह जारी रहेगा चाहे कोई व्यक्ति जीवित हो या नहीं।

End of Feed