देश

रश्मिका मंदाना डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस का एक्शन, बिहार के युवक से पूछताछ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2023, 01:43 PM IST

Rashmika Mandanna: पूछताछ के दौरान युवक ने बताया है कि उसने किसी दूसरे प्लेटफार्म से वीडियो को डाउनलोड किया था। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी युवक को अपना मोबाइल फोन लाने के लिए कहा था, जिसे लेकर दावा किया गया था कि इसका इस्तेमाल वीडियो अपलोड करने के लिए किया गया था।

Image

रश्मिका मंंदाना

Photo : BCCL

Rashmika Mandanna Deepfake Video Case: फिल्म अभिनेत्री रश्मिका मंदाना डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने इस मामले में बिहार के एक 19 साल के युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस को शक है कि 19 साल के इसी लड़के ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पहले वीडियो अपलोड किया और फिर इसे दूसरे प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान युवक ने बताया है कि उसने किसी दूसरे प्लेटफार्म से वीडियो को डाउनलोड किया था। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी युवक को अपना मोबाइल फोन लाने के लिए कहा था, जिसे लेकर दावा किया गया था कि इसका इस्तेमाल वीडियो अपलोड करने के लिए किया गया था। बता दें, इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 10 नवंबर को एफआईआर दर्ज की थी।

IFSO ने मेटा को भी लिखा पत्र

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल IFSO ने इस मामले में मेटा को एक लेटर भी लिखा है और वीडियो से संबंधित जानकारियों मांगी हैं, जिससे उस आरोपी की पहचान हो सके जिसने यह वीडियो सबसे पहले अपलोड किया था। बता दें, इस डीपफेक मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

बता दें, साोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो रश्मिका का नहीं बल्कि ब्रिटिश मूल की युवती जारा पटेल का था। जांच के दौरान पता चला है कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के जरिए साइबर अपराधियों ने जारा के चेहरे को बदलकर रश्मिका का चेहरा लगा दिया। छह नवंबर को रश्मिका ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि मेरा डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बारे में बात करते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है। इस वीडियो पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने भी प्रतिक्रिया दी थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article